बेंगलुरु:  Omicron से रिकवरी के बाद डॉक्टर दोबारा हुआ  कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 11:43 AM (IST)

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। बेंगलुरु में सबसे पहले आए दो मामलों में एक डॉक्टर ठीक होने के बाद फिर से कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इस घटना के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया वेरिएंट कितना खतरनाक है। 

 

डॉक्टर में दिखे हल्के लक्षण

 यह डॉक्टर भारत में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित मिले पहले दो लोगों में से एक है। फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद डॉक्टर को पृथक-वास में रखा गया है और उसे हल्के लक्षण हैं।  कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह डॉक्टर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल  में जॉब करते हैं। 21 नवंबर को बुखार और बदन दर्द की शिकायत के बाद वह अगले दिन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। 


3 लोग और मिले  कोरोना पॉजिटिव 

डॉक्टर के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने से एक दिन पहले वह बेंगलुरु में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे। इस कॉन्फ्रेंस में शामिल लोगों में अब तक डॉक्टर समेत 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज 

इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो अधिकारियों को सूचना दिए बिना देश से बाहर चला गया है। गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति यहां पृथक-वास में था और वह सूचना दिए बिना दुबई के लिए रवाना हो गया। स्वास्थ्य अधिकारियों को बिना बताए संक्रमित व्यक्ति को जाने देने को लेकर यहां के एक पांच सितारा होटल के प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static