फेंगशुई के मुताबिक करें बेडरूम की सजावट, नहीं आएगी नेगेटिव एनर्जी

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 01:14 PM (IST)

घर में रहने वाले लोगों पर उसकी सजावट का नकारात्मक और सकरात्मक दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है। खास तौर पर बेड रूम का। बेडरूम की सजावट हर कोई अपने हिसाब से करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि गलत ढ़ग से या फेंगशुई के अनुसार बेडरूम की सजावट न होने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। घर में सुख और समृद्धि बनाएं रखने के लिए फेंगशुई के अनुसार इस तरह करें बेड रूम की सजावट। 

 

1. बेडरूम में रखा कोई भी सामान बिखरा नहीं होना चाहिए। हमेशा सामान को इकट्ठा करके रखना चाहिए। जो लोग सामान को इधर-उधर फेंक देते हैं। उन लोगों के घरो में लड़ाई-झगड़ा और तनाव बना रहता है। घर में सुख शांति रखने के लिए हमेशा बेडरूम के सामान को इकट्ठा कर रखें।

2. अगर आपके रूम के साथ ही बाथरूम भी है तो अपने बेड को कभी भी बाथरूम में सामने न लगाएं। एेसा करने से घर में उदासी और परेशनी रहती है। 

 

3. कभी भूलकर भी बेड को शीशे के सामने न लगाएं। एेसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा का वास होता है। अगर आपके बेडरूम में शीशा है तो उसको तैयार होने के बाद ढक दें।

4. बेडरूम का दक्षिण कोना हमेशा असली फूलों से सजा कर रखें। कभी भी घर के दक्षिण पश्चिम में नकली फूल न रखें। अगर आप इस तरफ आर्टिफिशल फूल रखते हैं तो घर में नकारत्मक ऊर्जा का वास होता है।

 

5. हो सके तो घर में गुलाबी और हल्का नीला रंग ज्यादा करवाएं। ये रंग एेसे होते हैं जो पॉजिटिविटी को बढ़ाते हैं।


 

Punjab Kesari