क्या आप जानते हैं भारतीयों द्वारा माने जाने वाले इन 5 अंधविश्वासों की वैज्ञानिक सच्चाई?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 05:21 PM (IST)

भारत एक ऐसा देश हैं, जहां तकनीकी युग में भी लोग कई अंधविश्वासों से घिरे हुए हैं। ऐसी कई बातें हैं, जिन्हें आज भी लोग सच मानकर उनपर भरोसा करते हैं जैसे मंदिर की घंटी बजाना शुभ होता है, घर से दही खाकर निकलना अच्छा होता है आदि। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारतीयों द्वारा सच माने जाने वाले इन अंधविश्वासों पर विज्ञान का क्या कहना है।

1. मंदिर में घंटी बजाना

अंधविश्वासः मंदिर में घंटा बजाने से भगवान खुश होते हैं।

फैक्टः विज्ञान के मुताबिक, तांबे की घंटी से निकलने वाली ध्वनि आस-पास के सुक्ष्म बैक्टीरिया को खत्म कर देती है और शरीर के सातों केंद्रों को एक्टिव करती है।

2. बैठकर भोजन करना

अंधविश्वासः जमीन पर बैठकर भोजन करने से पूर्वज खुश हो जाते हैं।

फैक्टः वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पाचन क्रिया ज्यादा अच्छी तरह काम करती है और इससे भोजन आसानी से पच जाता है।

3. घर के दरवाजे पर नींबू-मिर्ची लटकाना

अंधविश्वासः इससे बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं।

फैक्टः नीबू-मिर्ची में साइट्रिक एसिड होता है, जो कीड़े-मकौड़ों को घर में नहीं आने देता। 

4. ग्रहण के समय बाहर जाना

अंधविश्वासः इस समय बाहर जाने से बुरा ताकतें हावी हो जाती हैं।

फैक्टः विज्ञान के मुताबिक, ग्रहण के वक्त सूर्य की किरणों से हानिकारक रेंज निकलती है, जिससे त्वचा रोग और आंखों को नुकसान हो सकता है।

5. दही खाकर घर से बाहर निकलना

अंधविश्वासः किसी भी शुभ काम के लिए जाते समय दही-चीनी खाना शुभ माना जाता है। 

फैक्टः दही से पेट ठंडा रहता है और शरीर में उर्जी भी बनी रहती है, जिससे दिमाग अच्छी तरह काम करता है। वहीं इसमें चीनी मिलाने से यह एक तरह का ग्लूकोज बन जाता है लेकिन भारतीयों ने इसे अच्छी किस्मत से जोड़ दिया।

Content Writer

Anjali Rajput