इन 'कॉन्ट्रासेप्टिव' के बारे में क्या आपको है जानकारी ?

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 11:36 AM (IST)

शादी के बाद घर वाले बेटे और बहू से बच्चे की उम्मीद करने लगते हैं। वहीं, कुछ शादीशुदा कपल बच्चे के बारे में जल्दबाजी नहीं करना चाहते। करियर या फिर बाकी जिम्मेदारियों को वह पहले संभालना चाहते है ताकि बाद में वह अपने परिवार की हर जरूरत को आसानी से पूरा कर सके। इसके लिए वे कुछ गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करके हैं। जिनके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। 


1. पिल्स 
अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए बहुत लोग कंट्रासेप्टिक पिल्स का इस्तेमाल करते हैं। यह एग्स के निर्माण को रोकती है और शुक्राणु के कार्य में बाधा पैदा करती है। इनके बारे में यह जानना भी बहुत जरूरी है कि ये गोलियां एचआईवी और एसटीडी से सुरक्षा प्रदान नहीं करती। इस तरह की पिल्स को कंबाइंड ओरल गर्भनिरोधक गोलियां कहा जाता है। वहीं, एक और प्रकार की गोलियां होती हैं जिसे  प्रोजेस्टोजेन (पीओपी) कहा जाता है। ये यूट्रस में म्यूकस को मोटा करती हैं ताकि शुक्राणु योनि में प्रवेश न कर कर सके। 


2. इंजेक्शन
अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए डेपो प्रोवेरा इंजेक्शन भी आजकल बहुत इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसे तीन महीने में एक बार लिया जा सकता है। इस इंजेक्शन के महीने में एक बार लिया जा सकता है।

 

3. डायाफ्राम 
डायाफ्राम भी एक प्रकार का गर्भनिरोधक है। जो वैजाइना में शुक्राणु को प्रवेश को रोकने के लिए लेटेक्स डिस्क की तरह काम करता है। इसे संबंध बनाने के 6 घंटे पहले वैजाइना में रखा जाता है और 24 घंटे बाद निकाला जाता है। रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कारगर नही है। 
 

Content Writer

Priya verma