सिर से पांव तक फिट और एक्टिव रहने के लिए करें उत्कटासन, दूर होंगे एक नहीं अनेक रोग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 04:45 PM (IST)

 आजकल की बिजी लाइफ में लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। जिसके चलते उनके शरीर को अनेक तरह की बीमारियां अपना शिकार बना लेती है। अचानक से सिर दर्द की समस्या का बढ़ जाना। जिसे रोकने के लिए आप हाई पावर की दवाई का सेवन करते है। लेकिन जब तक दवा का असर रहता है तब तक तो आप ठीक रहते हैं पर जैसे ही दवा का असर कम होता है वापिस से सिर दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में आपको दवाओं से ज्यादा अगर कुछ कारगर उपाय है तो वह है योगासन करना। नियमित योगासन से सिरदर्द की समस्या दूर हो जाएगी। इतनी ही नहीं योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने का काम करेगा हैं। साथ ही दिन भर आप तरोताजा महसूस करेंगे। योग के अनेक आसन है। इसमें एक आसन कुर्सीआसन है, जिसे उत्कटासन और इंग्लिश में चेयर पोज कहा जाता है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।   

उत्कटासन क्या है 

उत्कटासन एक पावरफुल आसन है जो कि आपके शरीर को ताकत और मजबूती देने में मदद करता है। इसे इस तरह से समझें कि आपको एक कुर्सी पर बैठना है। हालांकि कुर्सी पर बैठना आसान और आरामदायक लगता है लेकिन अगर आप आपको कुर्सी पर बैठने की केवल कल्पना करनी हो तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

इस तरह करें उत्कटासन

प्रातः काल इस आसन को रोजाना करने से आपके शरीर को बहुत फायदा होगा। इसे करने से पहले जमीन पर एक दरी बछा लें और फिर जैसे सूर्य नमस्कार करते समय वैसे खड़े हो जाए। अब गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को हवा में लहराते हुए ऊपर की ओर ले जाएं। मगर अपने शरीर को आराम से बैठने की मुद्रा में लाए। जैसे आम लोग कुर्सी पर बैठते है वैसे। इस मुद्रा में कुछ पल के लिए रुकें। इसके बाद पुनः अपनी मुद्रा में आ जाएं।

उत्कटासन के फायदे

1 इसे करने से कमर दर्द में राहत मिलेगी।
2 जांघों और पंजों में मजबूती आएगी। 
3 आपकी रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होगी।
4 पूरा दिन आप शरीर में ताजगी रहेगी।
5 पेट संबंधी समस्याएं से छुटकारा मिलेगा।
6 कब्ज और बदहजमी आदि की समस्या दूर होगी। 

 
 


 


 

 

 

Content Writer

Kirti