लू से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 04:14 PM (IST)

गर्मी में लू से बचने के उपाय : हर मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि वातावरण साकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह से सेहत को प्रभावित करता है। इन दिनों गर्मी होने के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लू लगने (Sun Stroke) का डर भी ज्यादा रहता है क्योंकि जरा सा घर से बाहर निकलते ही गर्म हवाएं शरीर को बुरा हाल कर देती हैं। ऐसे अपने खान-पान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है ताकि लू से बचाव (Heat Stroke Prevention) रहे। 

 

लू लगने पर घरेलू उपचार (Heat Stroke Home Remedies)

1. लू से अपना बचाव करना है तो हरा धनिया इसके लिए बैस्ट है। हरे धनिए की पत्तियां पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद धनिए को अच्छी तरह से मसल कर और छानकर इसमें थोड़ी सी शक्कर मिला कर पी लें। इससे लू से बचाव रहता है। 

 

2. खाने के साथ सलाद जरूर खाएं और इसमें प्याज शामिल करें। कच्चा प्याज खाने से लू से बचाव रहता है। 

 

3. सत्तू पीने से भी शरीर में ठंड़क बनी रहती है। दिन में एक बार जौ का सत्तू पीएं। इसके अलावा नारियल पानी से भी लू से बचाव रहता है। घर से बाहर जाने से पहले इन चीजों का सेवन करें। 

 

4. गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना पीना चाहिए। इसकी तासीर ठंड़ी होती है और इसे पीने से लू से भी बचाव रहता है। 

 

5. लू से बचाव रखने के लिए बेल का शर्बत पीएं। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और गर्मी से भी बचाव रहता है। 

 

6. इमली की तासीर ठंड़ी होती है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से हैल्थ अच्छी रहती है। इमली में पानी में शक्कर मिला कर पीने से लू से बचाव रहता है। 

 

Content Writer

Anjali Rajput