Vastu Tips: Thursday को करें हल्दी के यह उपाय, नौकरी में आ रही बाधा होगी दूर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 04:58 PM (IST)

सुख और दुख दोनों ही मनुष्य के जीवन का हिस्सा होते हैं। सुख-समृद्धि और वैभव पाने के लिए हरेक व्यक्ति सारा दिन मेहनत करता है। लेकिन कई बार पूरी लगन और परिश्रम से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। इसका एक कारण आप घर में पैदा हो रही नकरात्मक ऊर्जा भी हो सकता है। इस नकरात्मक ऊर्जा से घर को बचाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हल्दी से करें उपाय 

ज्योतिषाशास्त्र के मुताबिक, सप्ताह के हर वार का बहुत ही महत्व बताया गया है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति का होता है। उन्हें पीली चीजें अर्पित करके जीवन के हर कष्ट से छुटकारा पा सकते हैं। हल्दी में हर तरह के औषधिगुण पाए जाते हैं। इसका वास्तु शास्त्र में भी बहुत ही महत्व माना जाता है। बताते हैं कि आप गुरुवार को हल्दी से कौन सा उपाय कर सकते हैं....

हल्दी मिलाकर करें स्नान

यदि आपको नौकरी में या फिर करियर में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप गुरुवार के दिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाएं। नहाते समय आप 'ओम् भगवते वासुदेवाय नम:' का जाप करें। इससे आपकी नौकरी में आ रही किसी भी समस्या से छुटकारा मिलेगा 

 घर में करें हल्दी का छिड़काव 

घर में नकरात्मक ऊर्जा होने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको करियर संबंधी दिक्कते भी आ सकती हैं। इससे बचने के लिए आप घर के प्रत्येक हिस्से में गुरुवार के दिन हल्दी का छिड़काव करें। घर में सकरात्मक ऊर्जा का वास होगा। 

पीले रंग के फल बांटे 

देवतागुरु बृहस्पति को पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है। आप वीरवार के दिन आप पीले रंग का फल भगवान विष्णु को भोग लगाकर लोगों में बांटे। साथ ही ओम् भगवते वासुदेवाय नम का जाप करें। 

हल्दी का तिलक लगाएं 

यदि आप किसी बहुत ही जरुरी कार्य में सफल होना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन घर से निकलते समय अपने माथे पर हल्दी का टीका लगाएं। आपका कार्य जरुर सफल होगा। 

विष्णुसहस्नाम का करें पाठ 

यदि आपको किसी भी प्रकार का कष्ट है तो आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप विष्णुसहस्ननाम का पाठ करें। भक्ति-भाव से इस पाठ को करने से आपके जीवन की सारी बाधाएं दूर होंगी और  कार्य में भी सफलता मिलेगी। 

Content Writer

Vandana