Vastu Shastra : कलह-क्लेश से छुटकारा पाने के लिए आज ही घर से बाहर करें ये बेकार चीजें

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 02:13 PM (IST)

वास्तु हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके नियम पर चलकर ही घर में कलह-क्लेश जैसी समस्याएं दूर रहती है। लेकिन कई बार हम घर में कुछ ऐसी बेकार चीजें रख लेते है जिन्हें वास्तु में अशुभ माना गया है।  उन्ह चीजों को रखने से घर में वास्तु दोष सहित जीवन में तमाम तरह की बाधाएं आती है। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

बंद घड़ी रखना 

जैसे-जैसे घड़ी टिक-टिक की आवाज करती है वैसे-वैसे यह उच्च दिशा उर्जित होती रहती है। वास्तु का कहना है कि जिस प्रकार किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद हो जाता है तो उसी समय वह  निर्जीव हो जाता है। इसी प्रकार यदि घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है काम नहीं कर रही है तो वह घर भी निर्जीव हो जाता है। निर्जीव घर में रहने वाले सदस्य कभी भी फल फूल नहीं सकते। ऐसे में इस बाता का ख्याल रखे कि घर में अगर कोई घड़ी खराब हो गई है तो उसे बदल लें।

खराब ताले

कई लोगों की बुरी आदत होती है वह घर में कुछ खराब चीजों को फेंकते नहीं है उन्हें संभाल कर रखते है। जिसके चलते उनके जीवन में परेशानियां आने लग जाती है। ऐसे में यदि कोई खराब चीज जैसे जंग लगे ताले घर में मौजूद है उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दें। क्योंकि इन्हें घर में रखने से आप किसी न किसी आर्थिक संकट से घिरे रह सकते है और आपकी तरक्की में रुकावट भी आ सकती है।

पुराने अखबार

घर में अखबार और पुरानी मैग्जीन को सजाकर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इस तरह की चीजें पारिवारिक कलह की वजह बनती है जिसे वास्तु में अशुभ माना जाता है। उनका कहना है कि अखबार पर जमी धूल-मिट्टी आर्थिक संकट का कारण बनती है। इसलिए इनके इकट्ठा होने से पहले ही इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए।

पुराने-फटे कपड़े

बहुत सारे लोगों की यही आदत होती है वह अपने पुराने कपड़े किसी दूसरे को देना पसंद नहीं करते। लेकिन वास्तु में मानयता है कि फटे-पुराने कपड़े इंसान के करियर में काफी सारी मुश्किलें लेकर आते है। इसलिए समय रहते इन्हें घर से बाहर कर देना ही समझदारी है।

अस्वीकरण : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि पंजाब केसरी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 
 

 

 


 

  
 
 

Content Writer

Kirti