होलिका दहन पर करें ये विशेष उपाय, दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 06:03 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली बहुत जल्द आने वाला है। इस त्योहार के लिए पूरे देश भर में काफी उत्सुकता से तैयारी की जा रही है। होली से 1 रात पहले होलिका दहन किया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि होलिका दहन पर सारी नकारात्मकता को आग में जलकर खत्म कर दिया जाता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे प्रल्हाद को मारने की कोशिश में दुष्ट होलिका खत्म हुई थी। इसी कारण से होलिका दहन पर प्रेग्नेंट महिला, नवजात शिशु और नवविवाहितों को जाने की मनाही होती है। ये जानना जरूरी है कि कि तरह लोग नकारात्मकता की आहूती देकर अपनी जिंदगी में सकारात्मकता का संचार करते हैं। होलिका दहन के दिन ये उपाय करने से घर- परिवार में सकारात्मकता आती है।

होलिका दहन पर करें ये उपाय

आर्थिक समृद्धि के लिए

होलिका दहन से पहले पान का पत्ता लें। होलिका दहन के समय अग्नि की 7 परिक्रमा करें। परक्रिमा पूरी करने के बाद देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इस पान के पत्ते को होलिका को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और जीवन में धन लाभ होगा।

इस के अलावा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धुलंडी के दिन सुबह- सुबह किसी बर्तन में हल्दी या पीले रंग का गुलाल मुख्य दरवाजे के दोनों कोनों पर छिड़कने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कभी धन की कमी नहीं आएगी।

वास्तु दोष के लिए

होलिका दहन के अगले दिन सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करें, और अपने इष्ट देवता की पूजा करें और उन्होंने गुलाल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और घर में शांति रहती है।

घर में सुख- शांति के लिए

होलिका की अग्नि में गेंहू, जौ और चने की हरी बालियां पवित्र अग्नि को समर्पित करें। ऐसा करने से घर में समुद्धि आती है।

होलिका दहन के दिन सुबह सबसे पहले गाय के चरणों में गुलाल डालकर उनका आशीर्वाद लें और सभी देवताओं का आशीर्वाद लें। इसके बाद गाय को हरा चारा, रोटी, गुड़ आदि खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है। 

छात्र करें ये उपाय

विद्यार्थियों को हालिका दहन की अग्नि में पान, नारियल और सुपारी आर्पित करनी चाहिए। इस समाधान से छात्र पढ़ाई में बेहतर कर पाएंगे।

 

Content Editor

Charanjeet Kaur