Vivah Panchami: आज के दिन कर लें ये काम, शादी में आ रही अड़चन होगी दूर

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 10:42 AM (IST)

हिंदू धर्म के अनुसार, किसी भी खास त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे ही आज यानी की 28 नवंबर को विवाह पंचमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, अगहन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसके अलावा इस दिन तुलसीदास जी ने रामचरितमानस ग्रंथ को भी पूर्ण किया था। भारत के अलावा नेपाल, उत्तर प्रदेश के राज्य अयोध्या और कई राज्यों में इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आपके विवाह में किसी भी तरह की अड़चन आ रही है तो आज के दिन कुछ विशेष उपाय करके समस्या दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

राम मंदिर में लगाएं केले का पौधा 

यदि लड़का या लड़की के विवाह में किसी भी तरह की अड़चन आ रही है तो राम मंदिर में केला या फिर केली का पौधा लगाएं। इससे आपका विवाह जल्दी होगा और मनचाहा साथी भी मिलेगा। 

शुभ मुहूर्त में करें पूजा 

इस दिन शुभ मुहूर्त में श्री राम भगवान की पूजा अर्चना करने से दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होता है। 

रामा तुलसी का पौधा 

विवाह पंचमी के दिन उत्तर-पूर्व दिशा में रामा तुलसी का पौधा लगाएं। इसके साथ पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे परिवार में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। साथ ही परिवार के सदस्यों की क्रियाशीलता में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी भी तरह के कष्ट और पीड़ा से भी राहत मिलेगी। 

अशोक का पेड़ 

यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में अशांति और कलेश रहता है तो विवाह पंचमी के दिन घर के बगीचे में अशोक का पेड़ लगाएं। इससे रिश्तों में आने वाली अशांति दूर होगी और दांपत्य जीवन की बाधाएं भी दूर होगी। 

मंदिर में लगाएं अशोक के पत्ते का बंदनवार 

घर के मंदिर में अशोक के पत्ते से बना बंदनवार लगाएं। इससे घर के कष्ट और किसी भी तरह का कलेश दूर होगा। 

रामचरितमानस का करें पाठ 

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, इस बार विवाह पंचमी पर सर्वसिद्धि योग और कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। 


 

Content Writer

palak