शनिवार दिखाई दें ये चीजें तो जरूर करें यह उपाय, शनिदेव की होगी कृपा

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 10:27 AM (IST)

शनिवार न्याय के देवता शनिदेव का दिन माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से शनि महाराज की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर खुशियों का आगमन होता है। खासतौर पर गरीब, बेसहारा, बड़ों व जरूरतमंदों की मदद करने वालों पर इनकी जल्दी ही कृपा होती है। माना जाता है कि शनिवार की सुबह 3 चीजें दिखना शुभ होता है। साथ ही उन्हें देखने पर कुछ उपाय करने से पूरा दिन मंगलमय बीतता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों व उपाय के बारे में... 

काला कुत्ता दिखना

शनिवार की सुबह काला कुत्ता दिखना बेहद शुभ होता है। अगर आपको सुबह के समय कुत्ता दिखाई तो समझ जाए कि आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। साथ ही आपके सारे काम बिना किसी परेशानी के पूरे होंगे। इसके अलावा कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में उस कुत्ते को रोटी पर घी लगाकर या बिस्किट जरूर खिलाएं। इससे शनिदेव खुश होने के साथ कुंडली में राहु और केतु का प्रभाव भी कम होगा।

भिखारी दिखना

इस दिन सुबह घर की चौखट पर भिखारी आना शुभ माना जाता है। ऐसे में उसे खाली हाथ वापिस भेजने की जगह अपने सामर्थ्य अनुसार कपड़े व पैसे भेंट करें। उन्हें भोजन करवाना भी बेहद शुभ होगा। आपके द्वारा ऐसा करने से न्याय के देवता शनि देव की आप पर कृपा बनी रहेगी। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर होकर घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

सफाई वाला दिखना

शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी दिखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर अगर वो सफाई करता नजर आए। मान्यता है कि इससे आप जिस भी जरूरी काम से जा रहे हैं वो बिना किसी परेशानी के पूरा होगा। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि सफाई वाले को अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ पैसे जरूर दें। इसके अलावा काला कपड़ा दान करना भी शुभ होगा। 

ऐसी और जानकारी पाने के लिए नारी पेज से जुड़े रहे। 
 

Content Writer

neetu