महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय, हमेशा खुशहाल रहेगा परिवार

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 11:47 AM (IST)

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने से मनवांछित फल मिलता है। इस साल यह पावन पर्व 1 मार्च को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर कुछ खास उपाय करने के घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। चलिए जानते है कुछ उपायों के बारे में...

. शिव जी का अभिषेक करने के बाद करें यह काम

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इसके बाद थोड़े से जल को घर ले आएं। फिर 'ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च' मंत्र का जप करते हुए उस जल को पूरे घर में छिड़क दें। मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि, एकता व खुशहाली का वास होता हैै।

PunjabKesari

. घर की इस दिशा पर करें रूद्राभिषेक

अगर आप घर में कलह-क्लेश, रोग या किसी अन्य समस्या से परेशान हैं तो शिवरात्रि के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रूद्राभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस उपाय से घर में सुख व शांति का संचार होता है।

. शिव परिवार की तस्वीर लगाएं

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्यों में चल रहा तनाव दूर होने में मदद मिलती है। इसतरह घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। इसलिए आप भी महाशिवरात्रि के पावन दिन पर घर में भगवान शिव, मां पार्वती, कार्तिकेय और गणेशजी की तस्वीर जरूर लगाएं।

PunjabKesari

. इस दिशा पर लगाएं बेल का पेड़

घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाएं। महाशिवरात्रि के खास पर्व पर शाम के समय इस पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर का वास्तुदोष दूर होगा। ऐसे में घर व परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है।

 

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static