सावन में करें ये उपाय बनी रहेंगी भगवान शिव की कृपा

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 12:00 PM (IST)

हिंदु धर्म में सावन के महीने को बहुत महत्व दिया जाता है। इस साल यह पवित्र महीना 5 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा- अर्चना की जाती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताते है जिसे अपनाकर आप भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा पा सकेंगे। 

बिल्वपत्र 

भगवान शिव को बिल्वपत्र अतिप्रिय होने से उन्हें इसे चढ़ाना काफी शुभफलदाई होता है। समुद्र मंथन के समय जब भगवान शिव ने विष पीने पर उनका गला नीला हो गया था। तब देवताओं ने बिल्वपत्र को औधीय के रूप में तैयार कर भगवान शिव का इलाज किया था। इसी कारण यह उन्हें अतिप्रिय है। इसलिए सावन के महीने में रोजाना 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से  ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गोमूत्र और गुग्गल धूप

हिंदु धर्म में गौमूत्र को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इससे रोजाना घर पर छिड़काव करने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा गुग्गल धूप को जलाने से भी नेगेटिविटी घर से दूर होती है। घर का माहौल खुशनुमा रहता है। साथ ही ये दोनों चीजें भगवान शिव को प्रिय होने से घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है। 

केसर और दूध

जिन लोगों के विवाह में बाधा उतपन्न हो रही हैं। उन्हें सावन के महीने में रोजाान सुबह शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाना चाहिए। इससे विवाह में आने वाली अड़चने दूर हो शादी के संयोग खुलेगे। 

गरीबों को भोजन 

सावन के महीने में भगवान की पूजा करने के साथ गरीबों को भोजन खिलाना और दान देने से भी भगवान शिव जी प्रसन्न होते है। इसके साथ ही घर में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। इसके साथ ही बैल को रोजाना हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। 

काले तिल 

रोजाना कच्चे दूध में कुछ काले तिल मिक्स कर शिवलिंग पर अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही कुछ देर मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करने से सभी कामों में सफलता मिलती है। 

आटे की गोलियां

आटे की गोलियां बना कर मछलियों को खिलाने के साथ भगवान शिव का ध्यान करने से उनकी अपार कृपा बनी रहती है। इससे पैसों से जुड़ी परेशानी खत्म हो घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। 

Content Writer

neetu