मलमास पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को चढ़ाए यह चीज, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 10:03 AM (IST)

अधिक व मलमास का महीना भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय माना जाता है। आज 1 अक्तूबर को मलमास की पूर्णिमा का दिन है। यह दिन आश्विन अधिकमास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार यह शुभ संयोग आज से करीब 165 साल बाद आया है। ज्योतिषशास्त्र व वास्तु के अनुसार, इस शुभ दिन में कुछ उपायों को करने से देवी लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि की असीम कृपा मिलती है। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

विष्णु सहस्रनाम का करें पाठ

अधिक या मलमास को श्रीहरि का अधिक प्रिय होने से इस पूर्णिमा को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की असीम कृपा मिलती है। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर हो धन का आगमन होता है। 

इन चीजों का करें दान 

मान्यता है कि इस पूरे महीने में ही दान करना बेहद शुभ होता है। मगर पूर्णिमा के दिन किसी गरीब व जरूरतमंद को कपड़े और अन्न का दान करने से भी जीवन में चल रही सभी परेशानियों का हल हो खुशियों का आगमन होता है। घर के सदस्यों में चल रहा तनाव दूर हो आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होने से पैसों से जुड़ी परेशानियों का हल होता है। 

देवी लक्ष्मी को चढ़ाए यह चीज 

मलमास की पूर्णिमा में मं लक्ष्मी को उनका प्रिय कमल का फूल चढ़ाए। उसके साथ ही सुबह व शाम के समय घी का दीपक जलाकर देवी मां की पूजा कर आरती करें। इससे कारोबार व व्यापार में लाभ होने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

प्रसाद में रखें लौंग

देवी लक्ष्मी के प्रसाद में कुछ लौंग भी जरूर रखें। माता की पूजा करने के बाद उस लौंग को खाएं। साथ ही उनमें से 1 लौंग को अपने पर्स में रखें। इससे कर्ज से जुड़ी परेशानी दूर होने के साथ आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे

लक्ष्मी स्तोत्र या कनक धारा स्तोत्र का करें पाठ 

पुराणों के अनुसार, मलमास की पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी या कनक धारा स्तोत्र का पाठ करने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर का माहौल शांतिमय बनता है।

सुहागन स्त्रियों को दें सुहाग का सामान

इस शुभ दिन पर सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान देना चाहिए। माना जाता है कि इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पति- पत्नी के रिश्ते में मजबूती आने के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। 


 

Content Writer

neetu