Ahoi Ashtami: राशि अनुसार करें ये उपाय, संतान के जीवन में होगा खुशहाली का वास

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 12:04 PM (IST)

हर साल करवा चौथ के तीन दिन बाद अहोई अष्टमी का व्रत पड़ता है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। इस बार यह शुभ व्रत 28 अक्तूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाओं द्वारा संतान प्राप्ति व उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। इसमें भी महिलाएं पूरा दिन बिना कुछ खाएं-पीएं रहती है। फिर शाम को अहोई माता की पूजा करती है और तारा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती है। इस बात अहोई अष्टमी पर गुरु-पुष्य नक्षत्र भी लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर माताएं अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करेंगी तो उनकी संतान के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होगा। चलिए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में...

मेष राशि- इस दिन व्रती महिलाएं अहोई माता की तस्वीर पर सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से उनकी संतान के सुखों में वृद्धि होगी।


वृष राशि- अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे संतान के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।


मिथुन राशि- इस राशि की महिलाएं अहोई माता को द्रव्य दक्षिणा भेंट स्वरूप चढ़ाएं। इसके अलावा घर में एक पौधा लगाना भी शुभ रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि की महिलाएं अहोई माता को फलों का भोग लगाएं। ऐसा करने से इनकी संतान का सेहत हमेशा ठीक रहेगी।


सिंह राशि- इस शुभ दिन पर इस राशि की महिलाएं भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है ऐसा करने से संतान का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और उसको अपने जीवन में कभी किसी तरह का कोई भय नहीं रहेगा।


कन्या राशि- इस राशि की महिलाएं अहोई माता को सफेद रंग का फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी संतान को धन का लाभ हो सकता है।


तुला राशि- व्रती महिलाएं अहोई मां को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की महिलाएं अहोई मां की कथा सभी को सुनाएं। ऐसा करने से आपकी संतान हमेशा धर्म के मार्ग पर ही चलेगी।


धनु राशि- इस राशि की महिलाओं द्वारा ध्यान लगाकर शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा। इससे इनकी संतान की सफलता के रास्ते में आने वाली रूकावटें दूर हो जाएगी।

मकर राशि- इस दिन व्रती महिलाएं अहोई अष्टमी पर अहोई मां को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी संतान को सभी सांसारिक सुख मिलेंगे।


कुंभ राशि- कुंभ राशि की महिलाएं इस शुभ दिन पर पूजा दौरान अहोई मां आलता चढ़ाएं। इसके साथ महिलाएं खुद भी आलता लगाएं। ऐसा करने से आपकी संतान को दुश्मनों से जीत हासिल होगी।


मीन राशि- इस राशि की महिलाएं अहोई मां को सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी संतान को भविष्य में सुखों का लाभ होगा।

Content Writer

neetu