पति की लंबी उम्र के लिए करना न भूलें मलमास में ये काम

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 11:13 AM (IST)

मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे महीने को श्रीहरि की पूजा- अर्चना करने का मास कहा जाता है। मान्यता है कि यह महीना श्रीहरि को अतिप्रिय होने से इस दौरान कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान विष्णु जी की जल्दी ही कृपा मिलती है। जीवन की परेशानियां दूर घर- परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सारे बिगड़े का बन जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन विशेष उपायों के बारे में...

nari,PunjabKesari

धार्मिक ग्रंथों का करें पाठ 

मलमास का महीना श्रीविष्णु जी को समर्पित होने से इस दौरान प्रभु भक्ति में खो जाना चाहिए। ऐसे में भगवान जी कृपा पाने के लिए धार्मिक ग्रंथों विष्णु सहस्त्रनाम, सत्यनारायण का पाठ व पूजा करना बेहद शुभफलदाई होता है। इस समय में कि गई पूजा, उपवास, यज्ञ आदि से श्रीहरि जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही वे अपने भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं। 

नदी में करें स्नान

कहा जाता है कि इस मास में घर की स्त्री सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नदी में स्नान करें तो उसके पति की सेहत बरकरार रहने के साथ आयु लंबी होती है। अगर आपके घर के पास को नदी नहीं है तो आप घर पर ही गंगा को पानी में मिलाकर नहा सकते है। स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप भी जरूर करना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

तुलसी के आगे दीपक जलाए

वास्तु व ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखना व उसके आगे दीया जलान शुभ होता है। मगर अधिक यानि मलमास के महीने में तुलसी के पौधे को नियमित रू से जल चढ़ाना, शाम के समय में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाकर सच्चे मन से पूजा व प्रार्थना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है। इसके साथ ही ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी के पौधे की करीब 11 या 21 परिक्रमा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आर्थिक परेशानी दूर हो घर खुशियों से भर जाता है। 

भगवान श्रीहरि को सफेद मिठाई का लगाए भोग 

जो लोग आर्थिक परेशानी से जुझ रहें हैं उन्हें इस महीने में श्रीहरि के मंदिर में जाकर उन्हें सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होने के चलते उनके भोग में इसे रखना न भूलें। इससे भगवान जी कृपा जल्दी मिलने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। 

दान करें

भगवान श्रीहरि को पीला रंग बेहद प्रिय होने से मलमास के दिनों में इसी रंग के चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप पीले 
रंग के कपड़े, मिठाई, अनाज आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इससे जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो घर सुख- समृद्धि व खुशहाली से भर जाता है।

nari,PunjabKesari

कन्याओं को भोजन खिलाए

जिन लोगों को नौकरी व कारोबार से जुड़ी दिक्कतें आ रही हो उन्हें इस दौरान सात कुवांरी कन्याओं को घर पर बुला कर उन्हें आदर सहित भोजन करवाना चाहिए। फिर उनका आशीर्वाद लेकर अपने सामर्थ्य के मुताबिक उन्हें दक्षिणा देनी चाहिए। इससे नौकरी में चल रही परेशानियों का जल्दी ही अंत होने के साथ मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 

मलमास में ये काम करने से बचें

- इस महीने में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे कि सगाई, शादी नहीं करने चाहिए।
- बच्चे के मुंडन, नाम संस्कार नहीं करने चाहिए।
- वैसे तो जीवन में कभी भी किसी से लड़ना, झूठ बोलने से बचना चाहिए। मगर इस दौरान अपना ज्यादा से ज्यादा समय प्रभु भक्ति की ओर लगाना चाहिए। साथ ही किसी से अनुचित व्यव्हार करने से बचना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static