मंगलवार उपाय: संकटों व दुश्मनों से छुटकारा दिलाएगा दुर्गा मां का बीज मंत्र

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 11:03 AM (IST)

हिंदू धर्म में देवी दुर्गा को आदि शक्ति के नाम से पूजा जाता है। देवी दुर्गा अपने सभी भक्तों का मां की तरह पालन करती है। मान्यता है कि सच्चे मन से देवी मां की पूजा करने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है। खासतौर पर मंगलवार का दिन देवी दुर्गा का होने से इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जल्दी ही देवी मां को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे में जीवन में चल रही परेशानियों व दुश्मनों का अंत हो घर- परिवार में खुशहाली भरा माहौल बनता है। तो चलिए आज हम आपको देवी मां की कृपा पाने के लिए कुछ सरल से उपाय...

दुर्गा मां का नाम

देवी दुर्गा पापों व दुश्मनों से छुटकारा दिलाती है। ऐसे में सच्चे मन से देवी मां का नाम जपने से जीवन का संकट दूर हो खुशहाली आती है। साथ ही दुश्मनों, किसी तरह के डर आदि से भी छुटकारा मिलता है। 

बीज मंत्र का जाप 

रोजाना सुबह नहाकर साफ कपड़े पहन कर देवी दुर्गा के आगे गाय के घी का दीपक जलाएं। फिर एक माला या 108 बार बीज मंत्र का ।। ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः ।। का जाप करें। इससे संकटों व दुश्मनों से छुटकारा मिल बिगड़ते काम बनने लगेंगे। 

कन्या पूजन

मंगलवार के दिन 3 से 7 साल की उम्र की कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपनी श्रद्धा अनुसार उपहार व तोहफे दें। इससे देवी मां की कृपा आप पर आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी। 

दुर्गा सप्तशती का पाठ या सिद्ध कुंजिका का पाठ

रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ या सिद्ध कुंजिका का पाठ करें।अगर आप ये पाठ रोजाना नहीं कर सकते हैं तो देवी मां के दिन यानि मंगलवार को करें। इससे माता रानी जल्दी आप पर प्रसन्न होगी। साथ ही घर में अन्न व धन की कोई कमी नहीं रहती है। 

लाल फूल 

देवी मां लाल रंग अतिप्रति होने उन्हें लाल रंग का फूल चढ़ाकर सच्चे मन से प्रार्थना करें। इससे आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होगी। 

देवी दुर्गा की तस्वीर 

विद्यार्थी और वयस्कों को अपने टेबल पर देवी मां की छोटी- सी तस्वीर रखनी चाहिए। साथ ही कोई भी काम शुरू करने से पहले देवी का उस तस्वीर को देखकर ध्यान करें। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी। 

Content Writer

neetu