सोने से पहले करें सिर्फ एक काम, फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 11:22 AM (IST)

हर कोई जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करता है। मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी समस्याएं दूर होने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसी परिस्थिति में आप वास्तु व ज्योतिषशास्त्र से जुड़े कुछ उपाय अपना सकती है। कहा जाता है कि इन उपायों की जीवन की समस्याएं दूर होकर समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आर्थिक संबंधित समस्याएं भी दूर होती है। चलिए जानते हैं कुछ खास उपायों के बारे में...

सोने से पहले करें यह काम

सोने से पहले सिरहाने के पास एक गिलास या बर्तन में पानी भरकर रखें। अगली सुबह पानी को घर से बाहर फेंक दें। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। इससे रात को बुरे सपने आने बंद होंगे। आपके घर व मन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सुबह नहाने के पानी में मिला लें इनमें से कोई एक चीज

पानी में थोड़ा सा गुड़, शहद, हल्दी, शक्कर, नमक, पीले फूल, सोने की कोई चीज आदि में से किसी एक को पानी में मिलाएं। फिर उस पानी से नहा लें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

नहाने के बाद करें यह काम

नहाने के बाद साफ कपड़े पहने। उसके बाद तांबे के लोटे में जल भरें। जल में चुटकीभर सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। मान्यता है कि इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जीवन की परेशानियां दूर होती है।

पक्षियों को दाना डालें

रोजाना सुबह पक्षियों को दाना डालें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में संकटों का अंत होता है। साथ ही आत्मविश्वास व समाज में मान-सम्मान मिलने में वृद्धि होती है। आप चाहें तो घर की छत पर पक्षियों के लिए अनाज व पानी की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

रोजाना करें दुर्गा सप्तशती का पाठ

समाज में मान-सम्मान, यश-कीर्ति बढ़ाने के लिए रोजाना दुर्गा सप्तशती के द्वादश यानि बारहवें अध्याय का पाठ करें। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Content Writer

neetu