धनतेरस पर करें ये छोटे-छोटे टोटके, दूर होंगे सभी कष्ट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 05:37 PM (IST)

धनतेरस का त्योहार हर साल दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इन दिन भगवान धनवंतरि की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कुछ विशेष उपायों को करके धन की देवी लक्ष्मी व कुबेर देवता की कृपा होती है। जीवन की परेशानी दूर हो मनचाहा फल मिलता है। तो चलिए बताते हैं इन खास उपायों के बारे में...

सुबह करें ये काम 

धनतेरस की सुबह उठकर सबसे पहले अपने हाथों को जोड़कर लकीरों को मिलाएं। फिर उसे कुछ देर देखकर हाथों को चूमते हुए तीन बार चेहरे पर फेरे। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ दिनभर अच्छा महसूस होगा। 

पैसों की परेशानी दूर करेगा यह उपाय

अक्सर लोगों की पैसा न टिकने की शिकायत होती है। इसके लिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय उन्हें 2 लौंग चढ़ाएं। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि लौंग एकदम साबुत हो। 

सफलता दिलाएगा यह उपाय 

धनतेरस के लिए किसी मंदिर में केले का पौधा लगाएं। माना जाता है कि जैसे-जैसे पौधा बड़ेगा, जीवन में सफलता के रास्ते खुलेंगे। कारोबार व व्यापार में तरक्की मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। 

ऐसा करने से बचें

धनतेरस के शुभ दिन पर खरीदारी जरूर करें। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि गिफ्ट या सामान सिर्फ घर के सदस्यों के लिए ही खरीदें। दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए इस दिन उपहार खरीदनें व उन्हें देने से देवी लक्ष्मी दूसरे के घर जा सकती है।

ग‍िनती में जलाएं दीपक

धनतेरस के दिन भी घर को दीयों से सजाएं। दीयों को जलाने के लिए संख्या का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए  13-13 की संख्या में घर के अंदर और बाहर कुल 26 दीपक को जलाएं। मान्यता है कि इससे होने वाला प्रकार की अंधकार दूर करता है। साथ ही धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी को घर में निवास करने का आमंत्रण मिलता है। ऐसे में पैसों की समस्या दूर होती है। 

इन चीजों को खरीदें

इस दिन पर सोने-चांदी के बर्तन व आभूषण के अलावा 1 झाड़ू भी खरीदें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने के साथ घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। 

 

Content Writer

neetu