Shradh: पूर्वजों का आशीर्वाद चाहिए तो राशि अनुसार करें ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 12:06 PM (IST)

पितृ व श्राद्ध पक्ष पर पूर्वजों को खासतौर पर याद किया जाता है। इस दौरान लोग अपने पितरों के नाम पर उनका श्राद्ध, पिंडदान, व तर्पण करते हैं। मान्यता है कि इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दौरान राशि अनुसार कुछ उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

मेष राशि- इस राशि के लोग पितृ पक्ष दौरान रांगे की धातु से बना सिक्का बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

PunjabKesari

वृषभ राशि- ये लोग श्राद्ध पक्ष के किसी भी दिन बटुकभैरव मंदिर में जाकर दही-गुड़ का भोग लगाएं। फिर अपने पूर्वजों के नाम से 21 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें सफेद रंग के वस्त्र भेंट करें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग इस दौरान पक्षियों को बाजरा जरूर खिलाएं। आप अपने घर की छत पर बाजरा व पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याउ लगवाना भी शुभ होगा।

 

कर्क राशि- इस राशि के जातक पितृ पक्ष के दौरान मुट्ठीभर साबूत बादाम बहते पानी में प्रवाहित करें। फिर शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। इसके अलावा चावल की खीर बनाकर भूखे व गरीब व्यक्तियों को खिलाएं।

PunjabKesari

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग गरीबों को अनाज व पीले रंग के वस्त्र दान करें। इससे आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।

 

कन्या राशि- ये लोग इस दौरान घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाएं। साथ ही सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर गरीब और अनाथ लोगों में भोजन व वस्त्र दान करें।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोग दूध-चावल से बनी खीर और नमकीन चावल गरीबों में बांटें। इसके साथ ही 7 कन्याओं को चप्पल दान करें। मान्यता है कि इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि- ये लोग श्राद्ध पक्ष में 5 गरीबों को दो रंग का कंबल या गर्म वस्त्र दान करें। इसके साथ ही उन्हें भोजन करवाकर सामर्थ्य अनुसार उन्हें दक्षिणा दें।

 

धनु राशि- इस राशि के लोगों को पितृ पक्ष के दौरान खासतौर पर पशु-पक्षियों को दाना-पानी देना चाहिए। गाय को चारा खिलाना भी शुभ रहेगा। इसके अलावा आप अपने पूर्वजों के नाम पर गरीबों में भोजन बांट सकते हैं।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोग पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। फिर किसी शनि मंदिर में जाकर दृष्टिहीन और दिव्यांग बच्चों या बड़ों को भोजन करवाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

PunjabKesari

कुंभ राशि- ये लोग पितरों के नाम से 11 श्रीफल यानि नारियल लें। फिर पूर्वजों का नाम लेते हुए उसे एक-एक करके बहते जल में बहा दें। उसके बाद गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं।

 

मीन राशि- ये लोग पितृ पक्ष के किसी दिन दूध या मावे से बने भोजन को गरीबों में बांटें। इसके अलावा जिस गाय का हाल ही में बच्चा हुआ हो उसे चारा खिलाए। अगर संभव हो सके तो गौ दान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static