रोजाना करें ये 4 Physical Task, बिना जिम जाए घटेगा वजन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 11:16 AM (IST)

एकदम फिट एंट फाइन रहने के लिए कसरत करने की जरूरत पड़ती है। मगर बात महिलाओं की करें तो वे दिनभर घर के कामों में बिजी रहती है। ऐसे में वे जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाती है। मगर इससे उनका वजन बढ़ने व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर कुछ आसान से काम व एक्सरसाइज करके ही वजन कंट्रोल कर सकती है। इसके अलावा इससे आपको इम्यूनिटी व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं इन आसान से काम व एक्सरसाइज के बारे में...

रनिंग

रनिंग यानि दौड़ने से भी कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।‌‌ आप दिनभर में किसी भी समय रनिंग कर सकती हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा। आप घर की छत पर आसानी से रनिंग कर सकती हैं।

वॉकिंग

वजन घटाने में सैर करने का तरीका काफी प्रभावी है। इससे पूरा शरीर काम करता है। ऐसे में कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। आप रात को डिनर के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं।

स्किपिंग

वजन घटाने के लिए आप स्किपिंग का भी सहारा ले सकती है।  इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है। ऐसे में कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इससे पूरे शरीर में खून का संचार बेहतर होता है। ऐसे में दिल भी स्वस्थ रहता है। साथ ही इसमें संबंधित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है।

चीढ़ियां चढ़े

वजन घटाने के लिए आप सीढ़ियों का सहारा ले सकती है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। पेट, जांघों व कमर के आसपास की एक्सट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। इसके साथ ही इम्यूनिटी व मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ते हैं। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके लिए दिन 5-7 बार चीढ़ियां चढ़े और उतरे।

Content Writer

neetu