Maha Shivratri की पूजा में ना करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल, जानिए क्या करें और क्या नहीं

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 11:05 AM (IST)

महा शिवरात्रि हिंदू कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार माघ महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि (चौदहवें दिन) को मनाया जाता है। इस साल महा शिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन, भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का जश्न मनाते हैं। वहीं, कुवांरी लड़कियां और शादीशुदा महिलाएं इस दिन भगवान शिव का उपवास भी करती हैं। मगर, उपवास या पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कि शिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें।

• शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये फूल

भगवान शिव को केतकी और केवड़ा फूल के फूल ना चढ़ाएं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि फूल भगवान शिव द्वारा शापित और तिरस्कृत है।

• तुलसी का इस्तेमाल वर्जित

शिव पूजा में तुलसी के पत्तों से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इनका उपयोग करने से पूजा अधूरी रह सकती है। इसके अलावा, यह विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का प्रतीक है।

• ऐसे बर्तन में ना चढ़ाएं जल

कभी भी भगवान शिव को कांसे के पात्र, किसी भी धातु या स्टील के बर्तन से दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। हमेशा तांबे के बर्तन में ही जल या दूध चढ़ाएं।

महा शिवरात्रि: व्रत करते समय क्या करें?

1. सूर्योदय से दो घंटे पहले उठें और सबसे पहले भगवान शिव या अपने ईष्ट देव का ध्यान करें।
2. स्नान करें और पूजा के लिए साफ व सफेद-लाल कपड़े पहनें क्योंकि यह रंग भगवान शिव को प्रिय हैं।
3. निशिता काल के दौरान पूजा करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध, पंचामृत, बेलपत्र, भांग धतूरा, गुड़-शक्कर, फल, दही, फूल आदि चढ़ाएं।
4. ऊं नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिवरात्रि की कथा सुनें या पढ़ें।
5. व्रत का पालन करें और फल, दूध, सुखे मेवे आदि का सेवन करें। इस दिन नमक का सेवन वर्जित माना जाता है।
6. दिन में दो बार सुबह-शाम ज्योत जलाएं और शिव चालीसा या शिवरात्री कथा का पाठ करें।
7. शिव पूजन के समय शिवलिंग पर भस्म चढ़ाना शुभ माना गया है।

महा शिवरात्रि व्रत करते समय क्या न करें?

1. महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को गेहूं, चावल और दाल के सेवन से बचना चाहिए।
2. व्रत अनुष्ठान करते समय शिव लिंग की पूर्ण परिक्रमा न करें। एक अर्धवृत्त में घूमें और वापिस वहीं आ जाएं जहां से आपने शुरुआत की थी।
3. प्याज, लहसुन और मांस का सेवन न करें।
4. तंबाकू या शराब का सेवन न करें।
5. शिवलिंग पर नारियल पानी न चढ़ाएं।
6. महिलाएं शिवलिंग पर सिंदूर /कुमकुम न लगाएं। इसकी जगह चंदन का तिलक लगाएं।
7. भक्तों को इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को रंग पसंद नहीं है।
8. शिवरात्रि पर नाखून और बाल काटना भी वर्जित माना जाता है।
9. व्रत के दौरान क्रोध व किसी का अपमान ना करें। इससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे।

Content Writer

Anjali Rajput