अपनी दोस्त को न बताए बॉयफ्रेंड की ये बातें, टूट सकता है रिश्ता

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 03:28 PM (IST)

आजकल रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते है। दिल टूटने की बहुत सारी वजह हो सकती है ,मगर सबसे बड़ा कारण होता है कि  लड़कियां रिलेशनशिप की छोटी-सी छोटी बात अपनी सहेली से शेयर करती है। वो अपने बॉयफ्रेंड की हर बात शेयर करना शुरू कर देती है। यह बात किसी भी लड़के को सहन नहीं होती है। फिर भी अपना प्यार बचाने के लिए वो इस बात को इग्नोर करते है। मगर कई ऐसी बातें है जो लड़के सह नहीं पातें है। चलिए आपको उन बातों की सूचि बताते है जिससे आपका पार्टनर बुरा मान सकता है। जिस वजह से आपका रिलेशनशिप खतरे में पड़ सकता है।


पार्टनर की आय

भूलकर भी आप अपनी सहेली से अपने पार्टनर की आय यानी कि वेतन कभी शेयर नहीं करना चाहिए। लड़के इस बात से बहुत कफा हो जाते है। उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगता है कि उनकी गर्लफ्रेंड ऐसी बातें किसी और से शेयर कर रही है।

पार्टनर का डर

कई बार आपके पार्टनर किसी बात से इनसेक्योर होते है। वो उस चीज से काफी डरते है। लड़कियां ये बात भी अपनी सहेली से कर बैठती है। लड़के इस बात को बहुत सीरियस ले लेते है। वो समझते है कि आप उनका मजाक बना रही है।

इंटिमेसी  

अगर आप अपने पार्टनर के साथ होने वाले इंटिमेसी को भी सहेली से शेयर करती है तो आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। जिस वजह से आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।


नोट : आप आपने पार्टनर की गुप्त बातें कभी भी किसी और से शेयर न करें। यह आपके रिश्ते को बहुत कमजोर बना सकता है। 

 

Content Writer

shipra rana