Home Decor: वास्तु से जुड़ी ये गलतियां दे सकती है भारी नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Jan 31, 2019 - 05:01 PM (IST)

खूबसूरत और साफ-सुथरा घर हर किसी की पहली पसंद होता है। लेकिन घर को सजाते वक्त कई बार हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे घर का वास्तु बिगड़ जाता है और नेगेटिव एनर्जी पैदा होने लगती है। आइए जानते हैं, घर में किस तरह के चेंजिस करने से घर की पॉजीटिव एनर्जी बनी रह सकती है-

 

जानवरों की तस्वीरें ना लगाएं

घर की दीवार पर जंगली जानवरों की तस्वीरें लगाने से घर में रहने वाले लोगों का स्वभाव गुस्सैल हो जाता है जिसकी वजह से घर में क्लेश और टेंशन वाला वातावरण बना रहता है।

 

दौड़ता हुआ घोड़ा

घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर या मूर्ति ना लगाएं। इस वजह से घर में शांति का वातावरण खत्म हो जाता है। दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर या मूर्ति घर की बजाए ऑफिस में लगाना बेहतर होता है।

 

लाफिंग बोद्धा

घर में खुशी का वातावरण बना रहें इसके लिए लाफिंग बोद्धा जरूर लगाएं। इससे मन में पॉजीटिव एनर्जी पैदा होती है।

डूबती हुई नाव की पेटिंग

घर की दीवार में डुबती हुई नाव की पेंटिंग लगाने से घर में उदासी का माहौल बनने लगता है। घर के रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।

 

देवी-देवता की तस्वीर

घर के लिए किसी भी देवी देवता की मूर्ति या पेंटिंग खरीदते समय यह जरूर ध्यान दें कि उनके चेहरे में मुस्कुराहट जरूर होनी चाहिए। अगर आप बैठे हुए भगवान की मूर्ति लगाते हैं तो घर में सुख-शांति ज्यादा देर तक बनी रहती है।

 

फव्वारे सही दिशा में लगाएं

घर में फव्वारे की दिशा भी नेगेटिव एनर्जी के बढ़ने का कारण हो सकती है, इसलिए फव्वारे हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाएं।

 

Content Writer

Vandana