शनिवार को ना करें सरसों का तेल या नमक खरीदने की गलती, अशुभ फल देते हैं शनिदेव

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2023 - 06:17 PM (IST)

कहा जाता है कि हिंदू धर्म में  33 करोड़ देवी-देवता हैं। वहीं हफ्ते के हर दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव के नाम होता है। इस दिन लोग शनिदेव की पूजा करते हैं, खासकर के शनि की ढैय्या वाले और साढ़े- साती वाले इस दिन खास पूजा करके शनिदेव को प्रसन्न करते हैं। वहीं ये भी मान्यता है कि शनिवार को कुछ चीजें नहीं खरीदने चाहिए, वरना शनिदेन नाराज होकर अशुभ फल देते हैं.....


नमक

नमक तो वैसे हर रसोई में जरूरी होता है, उसके बिना खाना नहीं बन सकता, पर कोशिश करें कि इसकी खरीदारी शनिवार को ना करें। कहते हैं कि शनिवार को इसे खरीदने से घर पर कर्ज चढ़ता है, साथ ही कई सारे रोग से भी इंसान घिर जाता है।

लोहे का सामना

शनिवार को लोहे का सामान जैसा तवा खरीदने की गलती ना करें। लोहे को शनि का धातु माना गया है। इस दिन लोहे का दान देना शुभ माना जाता है।

सरसों का तेल

हम लोगों को आदत है कि कोई भी सामान घट जाए तो तुरंत बाजार से मंगवा लेते हैं, लेकिन शनिवार को सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशनियां आती हैं। कई तरह की बीमारियां घर करने लगती हैं।

काले जूते

वहीं काले जूते पहनने के शौकीन लोग भी इस दिन जूते खरीदने से परहेज करें। मान्यता है कि इस दिन काले जूते खरीदने से कार्यों में असफलता मिलती है।

उड़द की दाल

शनिवार को उड़द दाल लेने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं, इस दिन उड़द दाल का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

काजल

काजल, कैंची और झाडू़ खरीदने भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार शनिवार को काजल खरीदने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं खड़ी होती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur