कंगाली का कारण बनती है घर की दहलीज पर रखी ये चीजें, तुरंत दें हटा

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 11:14 AM (IST)

हमारे जीवन में वास्तु का विशेष महत्व है। घर का वास्तु खराब होने से जीवन में परेशानियां व घर के सदस्यों में तनाव भरा माहौल बनने लगता है। ऐसे में घर के फर्नीचर, दिशा के साथ दहलीज पर रखी चीजें भी मायने रखती है। वास्तु के अनुसार, ये सभी चीजें भी हमारे जीवन में अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर की दहलीज पर व आगे किन चीजों को रखने से बचना चाहिए...

घर की दहलीज से सड़क बड़ी होना

घर की दहलीज सड़क के मुकाबले नीची होना अशुभ मानी जाती है। इससे जीवन व सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है।

गंदा पानी

कभी भी घर के अंदर वह बाहर गंदा पानी ना बहने दें। इससे सेहत खराब होने के साथ वास्तुदोष उत्पन्न होता है। ऐसे में घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही घर के सदस्यों को अपमान सहना पड़ सकता है।

कांटेदार पौधे 

वास्तु के अनुसार, घर के अंदर, आसपास या घर के बगीचे में कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर होता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कांटेदार पौधों से नेगेटिविटी फैलती है। ऐसे में घर के सदस्यों में तनाव भरा माहौल बनता है।

PunjabKesari

कूड़ा

अक्सर लोग यह सोचकर घर के बाहर कूड़ा रख देते हैं कि क्लीनर आकर उसे साफ कर देगा। मगर लंबे समय घर के बाहर कूड़ा रहने से वास्तुदोष पैदा होता है। वहीं आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है।

पत्थर

वास्तु के अनुसार, घर के बाहर पड़े पत्थर परेशानियों को न्योता देता है। साथ ही घर के सदस्यों की सफलता के रास्ते में रुकावटें पैदा करता है। ऐसे में घर के बाहर पत्थर इकट्ठा न होने दें। वहीं किसी काम से पत्थर चाहिए तो कार्य पूरा इन्हें हटा दें।

PunjabKesari

बिजली का खंभा

आमतौर पर सड़कों व गलियों में बिजली के खंभे होते हैं। मगर ठीक घर के बाहर इसका होना वास्तुदोष उत्पन्न करता है। साथ ही सेहत पर बुरा असर डालता है। वास्तु के अनुसार जिस तरह बिजली के खंभों की तार उलझी रहती है वैसे ही आपका जीवन उलझ सकता है ‌

घने पेड़

वास्तु के अनुसार, घर के आगे बड़े या घने पेड़ होना अशुभ माने जाते हैं। असल में, इनके घर में धूप व हवा प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी रूकने लगता है।

बेल

घर के आगे से बेल का चढ़ना अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे विरोधियों और दुश्मनों की गिनती बढ़ती है। साथ ही सफलता के रास्ते में बांधा आती है।

दूध निकलने वाले पौधे

ऐसे पौधे दिखने में भले ही सुंदर लगे। मगर वास्तुदोष उत्पन्न करते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने से तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में इन्हें घर पर लगाने से बचें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static