डिनर करते समय न करें ये गलतियां,पड़ सकते हैं बीमार

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 12:18 PM (IST)

सेहतः दिन भर की थकावट का बाद रात का समय सबसे बेहतर होता है। जब सारा परिवार इक्ट्ठे बैठकर खाना खाता है। इससे खुशी की और कोई नहीं हो सकती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डीनर के भी कुछ नियम होने चाहिए। रात को खाने का सही समय,हल्की-फुल्की डाइट के अलावा कुछ और बातों की तरफ ध्यान रखकर आप स्वस्थ रह सकते हैं। रात को देरी से डीनर करने से एसीडिटी,पेट में भारीपन और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। आइए राते के खाने के कुछ नियम। 


1.रात 8 बजे के बाद न खाएं खाना
रात का खाना खाने का सही समय 8 बजे तक है। इसके बाद डीनर करने से भोजन अच्छी तरह से नहीं पचता। इससे लेट खाना खाएंगे तो आपको नींद आने में भी परेशानी हो सकती है। 

2. मसालेदार भोजन
रात के समय तेज मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी कई तरह समस्याएं जैसे कब्ज,गैस,सीने में जलन और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 

3. पानी पीना
खाना खाते समय बीच में या फिर एकदम बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है। जब भी खाना खाएं आधे घंटे बाद ही पानी पीएं। इससे बॉडी अच्छे से बैलेस नहीं कर पाती क्योंकि सारा दिन काम करने के बाद आप डीनर के बाद आराम करते हैं और इसलिए एकदम बाद पानी पाने से भोजन को पचाने में परेशानी होती है।  

4. रात के खाने के बाद तुरंत सोना
रात को हल्का भोजन करना चाहिए। खाना पचाने के लिए जरूरी है कि 2 घंटे तक बिस्तर पर न लेटे। हो सके तो हल्की फुल्की सैर कर लें। थकावट के कारण नींद आ रही है तो खाना न खाएं। दूध,सलाद या हल्का-फुल्का खाएं। खाने के एकदम बाद सोने से कई तरह की बीमारिया हो सकती हैं। 
 

Punjab Kesari