धनतेरस पर खरीदे बर्तन ना रखें खाली, इन चीजों से भरना होगा शुभ

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 02:58 PM (IST)

आज धनतेरस का शुभ त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय सागर से भगवान धनवंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। वह बर्तन पीपल की धातु का होने से इस शुभ दिन पर बर्तन खरीदने की प्रथा शुरू हुई थी। बात अगर खरीदारी की करें तो लोग खासतौर पर सोने, चांदी, पीतल आदि के बर्तन व पीले रंग की चीजों को खरीदते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जिस खरीदी गई चीजें,1 3 गुना हो जाती है। 

मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर खरीदें गए बर्तनों को खाली नहीं रखना चाहिए। असल में, इन बर्तनों को अशुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इन्हें भर कर रखने से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। घर में देवी लक्ष्मी का वास होने से अन्न व धन की कोई कमी नहीं होती है। मगर बहुत से लोगों को इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि इसमें किन चीजों को भरना चाहिए। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर खरीदने इन बर्तनों में आप क्या-क्या चीजें भर सकते हैं। 

- बर्तन में कुछ सिक्के डालकर रखना भी शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानी दूर हो कारोबार में तरक्की मिलती है। 


- इन बर्तनों में शक्कर भरने से घर वालों के रिश्तों में मिठास आएगी। 


- अगर आपके पास बर्तनों में कुछ रखने को ना हो तो आप उसमें तुरंत पानी भर दें। इससे घर में सुख-समृद्धि व बरकत बनी रहेगी। 


- देवी लक्ष्मी को चावल अतिप्रिय होने से उसे बर्तनों में रखने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही किस्मत का साथ मिलता है। इसके अलावा इन बर्तनों में दूध, गेंहू, गुड़ आदि चीजें रखना भी शुभ मानी जाती है। 


- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शहद बेहद पवित्र होता है। ऐसे में धनतेरस के शुभ दिन पर खरीदें बर्तनों मे थोड़ा शहद भर कर रखें। इससे घर के सदस्यों के बीच चल रहे झगड़े व क्लेश दूर हो प्यार बढ़ने में मदद मिलती है। 


 

Content Writer

neetu