Vastu Shastra : तुलसी के पौधे के पास न रखें ये चीजें, वरना घर में होगा दरिद्रता का वास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 02:14 PM (IST)

हमारे हिंदू धर्म गंंथों व पुराणों में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। कहते है कि इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी होती है। मान्यता है इस पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। भगवान की पूजा में कई चीजों का प्रयोग किया जाता है जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है। इन पवित्र चीजों में तुलती के पौधे का विशेष महत्व होता है। पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और त्योहार में तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही शुभ पौधा माना गया है। यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि  का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा होती है। इसी के कारण तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वहीं दूसरी ओर वास्तु शास्त्र का कहना है कि घर में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन कई बार अनजाने में ही हम तुलसी से संबंधी कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते है जिसके कारण व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानते है कुछ चीजों के बारे में जिन्हें तुलसी के पौधे के आसपास नहीं रखना चाहिए।

तुलसी के पास न रखें ये चीजें

घर में तुलसी के पास भूलकर भी गणेश जी की मूर्ति न रखे। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार भगवान गणेश नदी के किनारे आंखें बंद कर अपने ध्यान में बैठे थे। तभी तुलसी वहां से निकली और भगवान गणेश जी को देखकर मोहित हो गई। इस दौरान तुलसी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे गणेश जी ने साफ- साफ मना कर दिया। ऐसे में रुष्ट होकर तुलसी ने उन्हें दो शादी का शाप दे दिया। इसी के चलते गणेश जी को तुलसी अर्पित नहीं होती।

झाड़ू

तुलसी का पौधा घर में रखने से शांति आती है। ऐसे में गलती से भी इसके पास कभी झाड़ू न रखे। क्योंकि झाड़ू का काम है घर की साफ साफाई करना। अगर आप इसे तुलसी के पौधे के पास रखते है तो घर में दरिद्रता का वास होगा। जिसके बाद आपके जीवन में अनेकों परेशानियां आ सकती है। ऐसा भी हो सकता है आपका पूरा परिवार किसी मुसीबत में भी पड़ सकता है।

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर तुलसी का पौधा लगाने वास्तु संबंधित तमाम तरह के दोष दूर हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल रखते है तो इससे मां लक्ष्मी का अपमान होगा। माता के रुष्ट होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जूते-चप्पल को राहु और शनि का प्रतीक भी माना जाता है।

शिवलिंग

तुलसी के पौधे में तमाम तरह के औषधि गुण होते हैं। तुलसी के पत्तों को तांबे को पात्र में डालकर उसमें जल रखने से पानी शुद्ध हो जाता है। तुलसी के पत्तों में कीटाणुओं को नाश करने की क्षमता होती है। बता दें कि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। दरअसल तुलसी का पूर्व जन्म में नाम वृंदा था जोकि जालंधर नाम के राक्षस की पत्नी थी। लेकिन जालंधर के अत्याचार से परेशान होकर शिवजी ने उसका वध कर दिया था। इसी के कारण शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

कूड़ेदान

वास्तु शास्त्र में मानयता है कि इस पौधे के आस-पास कभी भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। ऐसे में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। इस लिए तुलसी के पास कूड़ादान को रखने से बचें। 

अस्वीकरण : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि पंजाब केसरी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
 

Content Writer

Kirti