फ्रिज में रखेंगे ये चीजें तो जल्द हो जाएंगी खराब

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 01:58 PM (IST)

फल-सब्जियों को लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए लोग इन्हें फ्रिज में रखते हैं लेकिन कई बार फिर भी ये खराब हो जाती है। दरअसल, कुछ चीजें एेसी होती है जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। कई बार इससे फ्रिज में रखी बाकी खाने की चीजें भी खराब हो जाती है। एेसे में आपको इस बात जरूर पता होनी चाहिए कि किन चीजों को फ्रिज में रखे और किन्हें नहीं। चलिए आज हम आपको बतातें किन फल-सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

- केला
केले को भूलकर भी फ्रिज में न रखें। फ्रिज में रखने से यह काला हो जाता है। इससे जो गैस निकलती है उससे बाकि की चीजें भी खराब हो जाती है। केले को खराब होने से बचाने के लिए इसकी डंडियों पर एल्यूमिनियम फॉयल लगा दें। 

- खीरा 

फ्रिज में खीरा न रखें। अगर आपको ठंडा खीरा खाना पसंद है तो इसे खाने से थोड़ी देर पहले फ्रिज में रख दें। 

- आलू 
आलू को फ्रिज में रखने से इनका स्वाद बदल जाता है। दरअसल, इसमें स्टार्च मौजूद होता है जोकि चीनी में बदल जाता है। इसके अलावा इन्हें धूप में न रखें। 

- नींबू 

नींबू को फ्रिज में न रखें। इससे इसका रस सूखने लगता है और साथ में स्वाद भी बदल जाता है। 

- टमाटर 
आपने कई बार देखा होगा कि टमाटर को फ्रिज में रखने के बावजूद यह खराब हो जाता है। दरअसल, टमाटर को उगने के लिए पानी और धूप की जरूरत होती है। एेसे में इसे फ्रिज में न रखें। 

 

Punjab Kesari