आपको कंगाल कर सकती है घर में मौजूद ये चीजें, तुरंत दें हटा

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 12:01 PM (IST)

वास्तु अनुसार, हमारे आसपास की चीजें भी हम पर अपना गहरा असर डालती है। ऐसे में इस बात खास ध्या रखना चाहिए कि घर में कौन सी चीजें रखनी चाहिए और किसे रखने से बचना चाहिए। घर पर मौजूद कुछ चीजों नकारात्मक ऊर्जा फैलाने के साथ वास्तुदोष उत्पन्न करती है। इससे जीवन, धन व सेहत संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर किन चीजों को रखने से बचना चाहिए...

मकड़ी का जाला 

घर पर मकड़ी का जाला परेशानियों को बुलावा देने का काम करता है। यह घर में वास्तुदोष पैदा करता है। ऐसे में घर के सदस्यों को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर घर की सफाई करें। 

किचन में ना हो पूजाघर 

आमतौर पर लोग किचन में पूजाघर बनवाते हैं। मगर वास्तु अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में आर्थिक परेशानी होने के साथ तनाव की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। इसके कारण घर के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। 

घर की दीवारों का रखें ध्यान 

वास्तु अनुसार, घर की दीवारें एकदम सही हालत में होनी चाहिए। अगर इसका रंग या प्लास्टर खराब हो गया हो तो तुरंत ठीक करवा लें। इसके अलावा इसपर दरारें होने पर भी तुरंत इसकी मुरम्मत करवा लेनी चाहिए। नहीं तो घर के सदस्यों को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है। 

टूटा हुआ शीशा

अक्सर लोग शीशा टूटने पर भी उसे फेंकते नहीं है। इसके अलावा उसके छोटे से टुकड़े को यूज करते रहते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, यह घर में नकारात्मकता फैलाने का काम करता है। 

ये चीजों होती है अशुभ

घर में कबूतरों का घोंसला, मधुमक्खी या ततैया का छत्ता आदि होना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर पर इनमें कोई चीज है तो तुरंत हटा दें।

घर में चमगादड़ आना 

वास्तु अनुसार, घर में चमकगादड़ आना सूनेपन की निभानी मानी जाता है। इसका एक मतलब यह भी होता है कि घर के सदस्य घर छोड़कर जा सकते हैं।

Content Writer

neetu