कंगाली का कारण बनती है पर्स में रखी ये चीजें

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 05:36 PM (IST)

पर्स हर किसी द्वारा इस्तेमाल करने वाली चीज है। लोग इसमें अपने पैसों के साथ रोज जरूरत होने वाली खास चीजें रखते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, आर्थिक स्थिति से संबंधित होता है। ऐसे में इसमें कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए। नहीं तो यह आपको कंगाल भी बना सकती है। जी हां, पर्स में अनावश्यक चीजें रखने से धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसमें कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से...

गंदे व झूठे हाथों से ना करें टच

वास्तु के अनुसार, पर्स में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे कभी भी गंदे व झूठे हाथों से ना छुए। नहीं तो देवी लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में जीवन में आर्थिक तौर पर समस्याएं हो सकती है। 

चीजें बिखेर कर रखना

पर्स में सभी चीजें हमेशा सही तरीके से रखनी चाहिए। नहीं तो आर्थिक तौर पर हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नोटों को सीधा करके व बाकी सामान को सही ढंग से रखें। 

भगवान की तस्‍वीर 

कई लोग पर्स में भगवान की फोटो रखते हैं। मगर इनकी तस्वीरें कभी भी कटी-फटी नहीं होनी चाहिए। साथ ही ज्यादा पुरानी फोटो रखने की भी गलती ना करें। 

मृत पूर्वजों की फोटो

अगर आप भी पर्स में अपने मृत पूर्वजों की तस्वीर रखते हैं तो इसे तुरंत निकाल दें। वास्तु के अनुसार, यह अशुभ होती है। असल में, ऐसी तस्वीरें पर्स में रखने के कार्यों में रुकावटें व बनते काम बिगड़ने लगते हैं।

नोट और सिक्‍के एक साथ ना रखना

पर्स या बैग में कभी भी नोट और सिक्के एक साथ नहीं रखने चाहिए। साथ ही पर्स में पड़े सिक्कों की आवाज नहीं करनी चाहिए। इससे धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। 

बेकार कागज व रसीदें

इसमें बेकार व पुराने कागज व रसीदें भी ना रखें। इससे पर्स में नेगिटिविटी का संचार होने से पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हफ्ते या छुट्टी वाले दिन पर्स में पड़ी बेकार चीजों को निकाल कर जरूर साफ करें। 

नुकीली व तेज धार चीजें

पर्स में देवी लक्ष्मी का वास होने से इसमें नुकीली व तेज धार चीजें रखने से बचना चाहिए। इससे वास्तुदोष होने के साथ आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

Content Writer

neetu