घर में न रखें ये तस्वीरें, इनसे नैगिटिव एनर्जी का होगा वास

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2018 - 02:01 PM (IST)

इंसान के जीवन में उसके आस-पास रखी हर चीज का अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है। कई बार घर को सजाने के लिए लोग बाजार से सुंदर दिखने वाली चिजों को बिना सोचे समझे घर ले आते हैं। इनको घर में रखने से कई बार व्यक्ति को बहुत से कष्टों का समाना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तुओं के बारे में बताने जा रहें है, जिन्हें घर में रखने से नैगिटिव एनर्जी के साथ-साथ कई और समस्याएं भी आती है।

 

1. नटराज की मूर्ति​ 


भगवान शिव की तांडव करते हुए यानि नटराज की मुर्ति को कभी घर में नहीं रखना चाहिए। नटराज की मुर्ति को घर, ऑफिस में रखने से तनाव उत्पन्न होता है।

 

2. ताजमहल की मूर्ति


प्यार की निशानी ताजमहल को घर में रखने से नाकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसको रखने से घर के लोग ज्यादातर बीमार ही रहते हैं।

 

3. डूबता जहाज


कभी भूलकर भी डूबते जहाज या नाव की तस्वीर को घर में नहीं रखना चाहिए। इसको रखने से पारिवारिक रिश्तों में मतभेद रहता हैै। इसके अलवा घर में तनाव का वातावरण रहता है।

 

4. हिंसक पशु

हिंसक पशु की तस्वीर को घर में लगाने से वहां के वातावरण में अशांति आती है। वास्तु के अनुसार घर में हिंसक पशु की तस्वीर रखने से कई सारे कष्ट भी को झेलने पड़ सकते है।
 

Punjab Kesari