घर में न रखें ये चीजें, पड़ेगा कलह-क्लेश

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 01:17 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : सभी लोग आजकल नया घर बनवाने के लिए वास्तु टिप्स की मदद लेते हैं। इससे घर में शांति बनी रहती है और खुशहाली आती है। वैसे तो भारत के यह वास्तु नियम और चीन का फैंगशुई दोनों एक ही तरह के हैं लेकिन आज हम वास्तु नियम के अनुसार घर में कौन-सी चीजें नहीं होनी चाहिए, इसके बारे में बताएंगे।


1. फव्वारा
कई लोग अपने घर के गार्डन में फाउंटेन लगवाते हैं जिससे बगीचा सुंदर लगे लेकिन  वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर का पैसा और लोगों का सम्मान दोनों चले जाते हैं। जिस तरह फव्वारे से पानी निकलता है उसी तरह पैसे और घर की सुख-शांति बाहर जाती है। इसके लिए कभी भी घर में फव्वारा नहीं लगवाना चाहिए।

2. भगवान शिव का नटराज रूप
घरों में भगवान की मुर्तियां रखना अच्छा होता है लेकिन घर में भगवान शिव की नटराज प्रतिमा रखने से शांति चली जाती है और घर में हमेशा कलह होने लगता है।

3. महाभारत का युद्ध
पुराने समय के सबसे बड़े महाभारत के युद्ध के बारे में कौन नहीं जानता। वास्तु के अनुसार घर में महाभारत से जुड़ी कोई भी तस्वीर या चिन्ह नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इन सब चीजों से घर में कलेश की स्थिति बनी रहती है।

4. ताजमहल
ताजमहल को प्यार का प्रतीक कहा जाता है जिस वजह से कई लोग घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ताजमहल की तस्वीर या छोटी प्रतिमा घर में लाकर रख लेते हैं लेकिन कहा जाता है कि ताजमहल बेगम मुमताज का मकबरा है और मकबरे को घर में रखना अशुभ होता है।

5. जंगली जानवरों की तस्वीर
घर की दीवारों की शोभा बढ़ाने के लिए लोग जंगली जानवरों की पेटिंग लगाते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरें लगाने से घर के सदस्यों का स्वभाव भी जानवरों जैसा हो जाता है और हमेशा लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। 
 

Punjab Kesari