भूलकर भी न रखें फ्रिज में अंडे, झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां!

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2017 - 12:48 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): अधिकतर लोग अंडा खाना पसंद करते हैं इसीलिए वे फ्रिज में इसे स्टोर करके रखते है। वैसे तो अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसे फ्रिज में स्टोर करके खाना हानिकारक हो सकता है। दरअसल, अंडे को फ्रिज में रखने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। आज हम आपको बताते है कि इसे फ्रिज में रखकर क्यों नहीं खाना चाहिए। 

1. खरीदकर लाए गए अंडे को उबालने पर वह फूटते नहीं है लेकिन फ्रिज में अंडे रखने के बाद इन्हें उबालने पर टूटने का डर लगा रहता है।

2.अगर आप अंडे का इस्तेमाल किसी बेकिंग प्रोडक्ट बनाने के लिए कर रहे है तो इसे फ्रिज में न रखें। फ्रिज में रखने से प्रोडक्ट का स्वाद और रंग पर असर पड़ता है। 

3. कई बार अंडे पर गंदगी जमा होती है, जिससे इसे फ्रिज में रखने से बाकी चीजें संक्रमित हो सकती है।

4. अक्सर लोग अंडे का इस्तेमाल करने से पहले इसे फ्रिज से निकालकर बाहर रख देते हैं।  इससे अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते है, जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है। 

5. फ्रिज में रखे अंडे का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग, टायफाइट, पेट में जलन आदि कई बीमारियों हो सकती है।

Punjab Kesari