घर में भूलकर भी न रखें टूटी-फूटी चीजें, पड़ता है परिवार पर नकारात्मक असर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 02:00 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार सुख-समृधि के लिए कुछ चीज़े हैं जिनका घर में होना अच्छा या बुरा माना जाता है। अगर बात खासतौर पर ऐसी चीजों की करें जो टूटी फूटी और बेकार हों तो भूलकर भी यह अपने घर पर न रखें। दरअसल, हमारे घर के किसी कोने में जरूर ऐसी चीजें आपको मिल जाएंगी जो टूटी होंगी। इनसे नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि काम भी असफल होने लगते हैं। चलिए अब आपको इसी के साथ बताते हैं उन कुछ चीजों के बारे में। 

बर्तन

शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

PunjabKesari

दर्पण

टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बहुत बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

घड़ी

खराब घड़ी घर में नहीं रखनी चाहिए, ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

PunjabKesari

दरवाजा

यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

फर्नीचर

घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static