सिजेरियन डिलीवरी के बाद इन बातों को न करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 03:04 PM (IST)

शादी के बाद सभी महिलाओं का सपना होता है मां बनना। मां बनने पर वह प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली सभी तकलीफों को भूल जाती है। कई बार कुछ हेल्थ प्रॉब्लम और वीकनेस के कारण उनकी डिलीवरी नार्मल होने की बजाय सी- सैक्शन के द्वारा की जाती है। जिसके बाद उन्हें अपनी सेहत के लिए पूरा केयरफुल होने की जरूरत होती है। अगर आप भी चाहती है कि आपनी सिजेरियन के बाद किसी तरह की प्रॉब्लम न हो तो इन बातों को कभी भी नजरअंदाज न करें। 

1. इंफेक्शन को न करें नजरअंदाज 
सीजेरियन के बाद किसी भी कारण इंफेक्शन होने का खतरा होता है। स्टीच वाली जगह पर सूजन, लाल दाने या फिर दर्द भी हो सकता है जिसे नजरअंदाज करने पर यह प्रॉब्लम बढ़ सकती है। ऐसी प्रॉब्लम दिखने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

2. खांसी व सर्दी-जुकाम पर दें ध्यान
खांसी होने पर डॉक्टर से मेडिसिन जरूर लें क्योंकि खांसने के कारण स्टीच पर जोर पड़ सकता है या फिर खींच पड़ सकती है। इसके अलावा जुकाम से बचें क्योंकि छींकने पर भी पेट को खीच पड़ती है।

3. तले-भूनें से करें परहेज
सीजेरियन डिलीवरी होन-भूनें और मसालेदार चीजों से दूरी ही बना कर रखनी चाहिए क्योंकि इन चीजों के सेवन से रिकवरी होने में समस्या होगी।

4. वजन न उठाएं
महिलाओं को सीजेरियन के बाद लगभग 2 महीने भारी चीजें नहीं उठानी चाहिए। शुरू के 2 महीने तक बिल्कुल भी जोर वाला काम नहीं करना चाहिए। अन्यथा ब्लींडिंग होने का डर होता है। 

5. सीढिया न चढ़ें
सीजेरियन के बाद सीढियां न चढ़े। इससे पेट की मासपेशियों में खिचाव पड़ता है। इससे भी स्टीच खीचे जा सकते हैं।
 

Punjab Kesari