फेस्टिवल सीजन सेल में भूल कर भी न करें इन 4 चीजों की शॉपिंग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 04:34 PM (IST)

फेस्टिवल सीजन शुरु हो चुका है इसके साथ ही महिलाएं अपने घर के लिए शापिंग करती हैं। मार्किट में बढ़ते हुए शॉपिंग के ग्रोथ को देखकर अक्सर मॉल्स व शॉप में सेल लगा दी जाती हैं। जिसमें काफी महंगे समान पर ऑफर लगा कर उसका दाम काफी कम दिया जाता है। ऐसे मौके पर महिलाएं अक्सर अधिक शॉपिंग करती हैं लेकिन इस तरह की सेल में गलती से भी यह चार चीजें नही खरीदनी चाहिए। इन चार चीजों की शॉपिंग आपके लिए घाटे का सौदा हो सकती हैं। 

मेकअप का सामान

सेल के समय मेकअप का समान लड़कियों को बहुत ही ज्यादा अट्रेक्ट व पसंद होता है। मेकअप प्रोडेक्ट पर जब ऑफर लगी होती है तो महिलाएं कम दाम पा कर उसे अक्सर खरीद लेती हैं लेकिन ऐसे मौके पर इनकी शॉपिंग न ही करे ज्यादा बेहतर अगर कर भी रहे हैं तो कुछ बातें ध्यान में रखें। सेल के समय ज्यादातर मॉल में जल्दी एक्सपायर होने वाला, टूटा हुआ या स्क्रैपी मस्कारा रखा जाता है। सेल में आप मेकअप पाउच, ब्रश जैसा समान खरीद सकते हैं। 

परफ्यूम

सेल में अधिकतर वहीं परफ्यूम रखे जाते है जो कि जल्दी एक्सपायर होने वाले होते है। इनके प्रयोग से कपड़ों पर पीले रंग के भद्दे निशान पड़ जाते हैं। इतना ही नही कई बार नकली प्रोडेक्ट रखे होते है जो कि असली दिखाई देते हैं। इसलिए बेहतर है कि सेल से में परफ्यूम लेने की जगह कुछ पैसे ओर अधिक डाल कर अच्छा परफ्यूम खरीद लें।

लॉन्जरी 

इस टाइम काफी सस्ती लॉन्जरी महिलाओं को मिल जाती है, लेकिन इन्हें कभी भी न खरीदें। कई बार सेल में प्रयोग की किए हुए कपड़े बेचे जाते है, जिससे की स्कीन इंफेक्शन हो सकता है। इतना ही नही कई बार लड़किया लालच में आकर छोटी साइज के कपड़े खरीद लेते है जिससे उन्हें बाद में काफी दिक्कत होती हैं।

हाई हील्स

इस दौरान मिलने वाली हील्स अधिक समय तक नही चलती हैं। इन हील्स की पट्टी जल्दी ढीली हो जाती है। इतना ही नही हील्स भी बहुत जल्दी टूट जाती हैं। कई बार जल्दी- जल्दी में हिल्स खरीदने के चक्कर में साइज छोटा या बड़ा आ जाता हैं। जिससे आप अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।

Content Writer

khushboo aggarwal