सावधान! इन सब्जियों को कच्चा खाने की गलती न करें

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 03:09 PM (IST)

आज के लोग हैल्थ कॉन्शियस होने से बहुत सी सब्जियों को सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। मगर कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिन्हें कच्चा खाने की जगह पका कर खाने से शरीर को सभी उचित तत्व मिलते हैं। इसे कच्चा खाने से यह पचने में समय लेती है। इसके कारण पेट में इंफेक्शन होने लगती है। यहीं इंफेक्शन आने बढ़कर अन्य बीमारियों को न्योता देती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है वे कौन- सी सब्जियां हैं, जिन्हें कच्चा खाने से बचना चाहिए...

ब्रोकली, गोभी

अक्सर लोग गोभी, बंदगोभी और ब्रोकली को सलाद के तौर पर कच्चा खाते हैं। मगर इसे कच्चा खाने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। असल में इन सब्जियों में एक तरह की शुगर पाई जाती है। ऐसे में इसे कच्चा खाने से यह पेट में अच्छे से घुल नहीं पाता है। इसलिए अगर आप इन सब्जियों में पाएं जाने वाले सभी पौषक तत्वों को सही मात्रा में लेना चाहते हैं तो इन सब्जियों को अच्छे से पका कर ही खाएं। 

आलू

आलू तो लगभग सभी को खाने में पसंद होता है। मगर इसे कच्चा खाने की जगह अच्छे से पका या उबाल कर ही खाना चाहिए। इसमें सोलानाइस नाम का एक विषैला तत्व मौजूद होता है। ऐसे में आलू को कच्चा खाने से यह तत्व शरीर में चला जाता है। इसके कारण एसिडिटी, पेट में दर्द, सिर दर्द, घबराहट होना, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। साथ में सोलानाइस तत्व खासतौर पर हरे रंग के आलू में पाया जाता है। ऐसे में आलू के हरे होने पर इसे खाने से परहेज रखना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

मशरूम

बात अगर मशरूम की करें तो इसे कच्चा खाया जा सकता है। मगर इसमें मौजूद सभी पौषक तत्वों को पाने के लिए इसे पका कर या ग्रिल करके ही खाना चाहिए। पके हुए मशरूम में कच्चे मशरूम की तुलना में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में आप इसे सब्जी बनाकर, पिज्जा के ऊपर डालकर या अपने मनपसंद तरीके से खा सकते है। इसके साथ ही इसे पकाने से पहले अच्छे से धोएं। 

हरी बीन्स और राजमा

हरी बीन्स को कच्चा खाने से उल्टी, जी मचलाना, घबराहट, सिर दर्द आदि की परेशानियां होने का खतरा रहता है। असल में इस सब्जी में भारी मात्रा में टॉक्सिन, ग्लाइकोप्रोटीन लेक्टिन मौजूद होता है। इसके कारण शरीर में इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ राजमा में भी लेक्टिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका भी कच्चा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसके लिए इसे अच्छे से पका कर या 4-5 घंटों तक भिगो कर ही खाएं। ऐसा करने से इसमें मौजूद टॉक्सिन खत्म होने में मदद मिलती है। 

nari,PunjabKesari

ग्वार की फलियां 

कच्ची फलियों में अमीनो एसिड होने से इसे बिना पकाएं खाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसके लिए इसे खाने से पहले अच्छे से धोएं। फिर इसे उबालकर या पका कर ही खाएं। ऐसे में यह खाने में टेस्टी लगने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होगी। 

बैंगन 

बैंगन को भी कच्चा खाने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने के साथ चक्कर आना, जी मचलाना, उल्टी या शरीर में दर्द होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

वैसे तो कुछ सब्जियों को कच्चा सलाद के तौर पर खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। मगर कुछ सब्जियों को खाने से सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी सब्जी को खाने से पहले अच्छे से धोएं ताकि इसपर जमा हुए कीटनाशक और अन्य रसायन नष्ट हो जाएं। फिर उसे उबाल कर या पका कर ही सेवन करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static