Heart Alert: नींबू के साथ भूल से भी ना खाएं ये चीजें, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 02:10 PM (IST)

नींबू विटामिन सी, अन्य पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ पाचन दुरुस्त रहने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। मगर इसके साथ कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है।

 

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे द्वारा खाई हर चीज पाचन पर अच्छा व बुरा असर डालती है। वहीं दो अलग-अलग चीजें एक साथ खाने से एंजाइम प्रणाली में रूकावट आ सकती है। इसके अलावा शरीर में विषैले तत्व अधिक मात्रा में बढ़ सकते हैं। ऐसे में कुछ चीजों को एक साथ खाने की जगह पर अकेले खाने ही फायदेमंद माना जाता है। 

चलिए जानते हैं नींबू के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए...

 

नींबू और पपीता

आयुर्वेद अनुसार, पपीते में नींबू डालकर खाने से बचना चाहिए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर खराब हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। खासतौर पर बच्चों के लिए यह फूड कॉम्बिनेशन बेहद खतरनाक माना गया है। 

नींबू और दही

दही के साथ नींबू का सेवन करने की भूल ना करें। दही असल में डेयरी प्रोडक्ट होता है। इसके साथ नींबू खाने से पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है। इसके अलावा शरीर में विषैले पदार्थ बढ़ सकते हैं। इसके कारण इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, मौसमी बीमारियां, एलर्जी आदि होने का खतरा रहता है। 

नींबू और टमाटर

आमतौर पर लोग सलाद में नींबू मिलाकर खाना पसंद करते हैं। मगर आयुर्वेद के अनुसार, टमाटर में अधिक मात्रा में नींबू का रस डालकर खाने से बचना चाहिए। यह पाचन तंत्र धीमा करने व इससे जुड़ी समस्याएं पैदा करने का काम कर सकता है। इसके साथ पेट दर्द, एसिडिटी, पेट फूलना, जलन आदि की परेशानी हो सकती है। 

दूध और नींबू

अगर सैंडविच, सैलेड यानी नींबू वाली किसी चीज के साथ दूध का सेवन करती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। दोनों को एक साथ खाने से बदहजमी, एसिडिटी, पेट दर्द आदि परेशानियां हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध पीने के करीब 1 घंटा पहले या बाद में ही नींबू वाली किसी चीज का सेवन करना चाहिए। 
 

Content Writer

neetu