जरा संभलकर! ये चीजें खराब कर सकती हैं सावन का मजा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2017 - 04:56 PM (IST)

सावन का महीना शूरू हो गया है। महिलाओं को इस महीने का बेसब्री से इंतजार होता हैं। इस महीने में लोगों के खान-पान में भी कई बदलाव आ जाते हैं। वहीं, इन दिनों बरसात भी होती है। एेसे में इस महीने में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि सावन के दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

सावन के महीने में रखें इन चीजों से परहेज

1. पकौड़े
सावन के महीने में लोग व्रत भी रखते हैं जिसके दौरान लोग आलू की चाट खाते हैं। इसे खाने से पेट संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि पेट दर्द और सूजन। एेसे में इन चीजों से दूरी ही बनाकर रखें।

2. खट्टे फल 
बरसात के मौसम में खट्टी चीजों का सेवन न करें क्योंकि इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ती है। इसके अलावा दूध की बजाय दही को अपनी डाइट में शामिल करें। 

3. तरबूज और खरबूजा
इस मौसम में तरबूज और खरबूजा न खाए क्योंकि इससे शरीर में सूजन हो सकती है। इसकी जगह लीची का सेवन करें। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से मानूसन में होने वाली कई बीमारियां दूर रहती है। 

4. चाय और कॉफी
बरसात के मौसम में कम से कम चाय का सेवन करें। अधिक चाय या कॉफी का सेवन करने से बॉडी डिहाइड्रेट होगी। इसके अलावा ज्यादा पानी पीएं। 

5. आडू
विटामिन-सी युक्त आडू एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करता है। इसके खाने से इंफैक्शन का खतरा नहीं होता। 

Punjab Kesari