पेट में ऐंठन की समस्या बढ़ा देते हैं ये फूड्स, Periods में ना करें इनका सेवन

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 01:54 PM (IST)

पीरियड्स के समय किसी भी महिला के लिए बहुत ही तकलीफ वाला होता है। Mood swings से लेकर चिड़चिड़ापन और कैम्पस की भी समस्या से महिला को दो- चार होना पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और सही डाइट लें। लेकिन कई बार सही जानकारी ना होने पर महिलाएं ऐसा भी कुछ खा लेती हैं जिससे पेट में एंठन  और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आइए आपको बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए...

खट्टे फल

संतरा, मौसमी, नींबू जैसे खट्टे फलों के सेवन से बचाना चाहिए। इससे पेट में दर्द बढ़ जाता है।

ठंडी चीजें 

दही, आइसक्रीम, रायता और छाछ जैसी चीजों से पीरियड्स में मुश्किल बढ़ सकती है।

मीठा

कहते हैं पीरियड्स में चॉकलेट खाने से आराम मिलता है और महिलाओं को क्रेविंग भी होती है, लेकिन packed food जैसे चॉकलेट, पेस्ट्री की जगह हेल्दी चीजें सेब, अनार आदि फल खाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ में खून बढ़ेगा बल्कि मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन भी कम होगा।

चाय- कॉफी

कैफीन से दूरी बना कर रखें। दर्द से राहत के लिए 2-3 बार अदरक और तुलसी की चाय पी सकते हैं वरना कब्ज या एसिडिटी की समस्या होती है।

बेक्ड फूड

बेक्ड फूड में बहुत सारा ट्रांस फैट होता है तो एस्ट्रोजन के लेवल को बढ़ा देता। इससे यूट्रेस में दर्द बढ़ जाता है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur