चाय या कॉफी के साथ न खाएं शहद, शरीर को होगा नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2017 - 03:35 PM (IST)

शहद को आज से नहीं बल्कि सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। शहद में कई ऐसे गुण मौजूद होते है जो हमे कई बीमारियों से बचाए रखते है। इतना ही नहीं बल्कि यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। परन्तु हम लोग शहद को कई ऐसी चीजों के साथ मिलाकर खा लेते है जो फायदे की जगह हमारे लिए जहर बन जाता है। आइए जानते है कहीं आप तो नहीं शहद का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे और इसे किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।


- शहद की तासीर काफी गर्म होती है। जिसको गर्म चीजों के साथ मिलाकर खाने से दस्त लग सकते है। इसके अलावा अन्य काफी प्रॉबल्म हो सकती है। 

- कभी भी चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन न करें क्योकि इससे बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ता और घबराहट और स्ट्रेस लेवल भी बढ़ जाता है।

- शहद और मूली को कभी भी एक साथ न खाएं। क्योंकि इससे बॉडी टॉक्सिन्स बनते है और शरीर के कई अंग डेमेज होने का खतरा बना रहता है। 

-ज्यादा गर्म पानी के साथ भी शहद को न लें।इससे बॉडी में गर्मी है पेट खराब और अन्य रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

Punjab Kesari