इन बीमारियों में भूलकर भी न पीएं नींबू पानी

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 10:01 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। वैसे तो नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोगों को ऐसी समस्याएं होती हैं जिसमें नींबू पानी पीना जहर के समान होता है। आइए जानिए किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

1. किडनी की समस्या
जिन लोगों को किडनी या लीवर की समस्या होती है उन्हें नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सलेट क्रिस्टल के रूप में शरीर में जमा हो जाते हैं जिससे गुर्दे में पत्थरी होेने का खतरा रहता है।

2. जोड़ों में दर्द
नींबू पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन ज्यादा आता है। इससे शरीर में से कैल्शियम बाहर निकलता है जो हड्डियों को कमजोर बनाता है। जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है।

3. एसिडिटी
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो शरीर में जाकर गैस बनाता है। जिन लोगों को एसिडिटी की ससम्या होती हैं उन्हें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. अल्सर
पेट की किसी भी तरह की समस्या होने पर नींबू पानी कभी नहीं पीना चाहिए। इससे मौजूद एसिड पेट में अल्सर की समस्या पैदा कर सकता है जिससे जलन और पेट दर्द हो सकता है।

5. दांत दर्द
जिन लोगों के दांत कमजोर होते हैं उनके लिए भी नींबू पानी खतरनाक है। इससे दांतों का एनामल कमजोर हो जाता है और झनझनाहट की समस्या हो जाती है।

6. कफ
नींबू पानी पीने से कफ की समस्या बढ़ जाती है जिससे छाती जाम हो जाती है और काफी परेशानी होती है।

Punjab Kesari