रात में कपड़े धोते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे भयंकर परिणाम

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 12:58 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के नियम पर चलकर हम अपने जीवन को सुखी, सरल और संपन्न बना सकते है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो वास्तु की बातों को नहीं मानते। जिसके चलते उनके घर में नकारात्मक उर्जा का वास हो जाता है और उनके घर की सुख शांति भंग हो जाती है। दरअसल वास्तु शास्त्र में कपड़े धोने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार रात में कपड़े धोना व सुखाना अशुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कपड़े धोने व सुखाने के वास्तु नियम।

 

रात में कपड़े धोने-सुखाने से नुकसान

वास्तु में मानयता है कि रात में कपड़ों की धुलाई कर उन्हें बाहर आसमान के नीचे सुखाने से उनमें नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। सुबह काम में जाने के लिए हम वो कपड़े पहनते है तो उस ऊर्जा का हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर किसी मजबूरी में रात को कपड़े धोने भी पड़े तो उसे खुले में नहीं सुखाना चाहिए। खुले में कपड़े सुखाने से उन पर हानिकारक कीटाणु आ जाते हैं और आपके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

दिन में कपड़े धोने-सुखाने के फायदे

वास्तु का कहना है कि हमेशा कपड़े सुबह या दोपहर को ही धोने चाहिए। दिन में कपड़े धोकर सुखाने से धूप के कारण नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। क्योंकि सूर्य की किरणों में सकारात्मकता का वास होता है। इससे कपड़ों में मौजूद हानिकारक कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं इसलिए कपड़े हमेशा दिन में ही सुखाने चाहिए।

 

 

Content Writer

Kirti