Beauty Tips: फेस स्क्रब के दौरान ना करें ये गलतियां, Damage हो सकती है स्किन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 02:44 PM (IST)

चेहरे पर जमा गंदगी, डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए स्क्रबिंग करना बेस्ट माना जाता है। इससे त्वचा गहराई से साफ होकर निखरी, जवां और खिली-खिली नजर आती है। वहीं कई लड़कियां इसे घर पर कर लेती है। मगर सही तरीके से स्क्रब का इस्तेमाल ना करने से स्किन डैमेज हो सकती है। ऐसे में संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि स्क्रबिंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है...

इस उम्र में ही शुरु करें स्क्रबिंग 

सबसे पहले स्क्रबिंग करने की सही उम्र का पता होना बहुत जरूरी है। बता दें, 25 साल से कम उम्र वाली लड़कियों को स्क्रबिंग करने की गलती नहीं करनी चाहिए। असल में, इस उम्र में अभी डेड सेल्स नहीं बने होते हैं। ऐसे में स्क्रबिंग करने से उन्हें स्किन संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में 25 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को ही स्क्रबिंग करनी चाहिए।

रोजाना स्क्रबिंग करने से बचें 

अगर आप रोजाना स्क्रब करती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। असल में, स्क्रब करने से स्किन ज्यादा कोमल होने लगती है। ऐसे में त्वचा के खराब होने का खतरा रहता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको हफ्ते में 1 बार स्क्रबिंग करनी चाहिए। वहीं ऑयली स्किन वाली लड़कियां इसे सप्ताह में 2 बार कर सकती है। 

स्क्रब करने से पहले चेहरा धोना जरूरी

अक्सर कई लड़कियां बिना मेकअप उतारे ही स्क्रबिंग करने लगती है। मगर इससे स्किन पोर्स अच्छे से साफ होंगे। इसके लिए जरूरी है कि पहले मेकअप रिमूवर या फेसवॉश से चेहरा साफ करें। उसके बाद स्क्रब लगाएं। 

सही स्क्रब चुनें

हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से ही स्क्रब चुनना चाहिए। तभी पूरा फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही इसे सूखे चेहरे पर लगाने की जगह पहले फेस को थोड़ा गीला करें। उसके बाद ही स्क्रबिंग करें। 

हल्के हाथों से करें स्क्रबिंग 

अक्सर महिलाएं तेज व टाइट हाथों से स्क्रबिंग करती है। मगर इससे स्किन पर रैशेज व अन्य समस्याएं हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा हल्के हाथों से ही करें। इसके साथ ही चेहरे के हर भाग पर केवल 10-20 सेकेंड तक ही मसाज करें। 

ऐसा हो होममेड स्क्रब 

अगर आप होममेड स्क्रब इस्तेमाल कर रही है तो ध्यान रखें कि यह ज्यादा मोटा ना हो। नहीं तो यह स्किन पर नुकसान पहुंचा सकता है। आप होममेड स्क्रब में बेसन, संतरे के छिलके, चीनी आदि को यूज कर सकती है। 

स्क्रब के बाद टोनिंग करना ना भूलें

स्क्रब के बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। आप चाहे तो इसके लिए पपीता, खीरा, टमाटर का जूस या एलोवेरा इस्तेमाल कर सकती है। 

Content Writer

neetu