कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन 5 नेचर वाली लड़कियों को डेट?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 04:27 PM (IST)

अपनी फर्स्ड डेट को लेकर लड़कियां ही नहीं लड़के भी बेहद एक्साइटेड होते हैं। लड़के लड़कियों को इम्प्रैस करने के लिए हर मुमकिन काम करते हैं, ताकि उनके दिल में खास जगह बना सके। फर्ट्स डेट की खुशी में आप अक्सर बहुत सी चीजों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। लड़की के ड्रैसिंग स्टाइल और पर्सनैलिटी के साथ-साथ उसका नेचर भी आपके लिए काफी मायने रखता है इसलिए पहली बार लड़की को डेट करते समय उसके नेचर पर भी ध्यान जरूर देना चाहिए। आज हम आपको कुछ लड़कियों के नेचर के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूलकर भी डेट नहीं करना चाहिए क्योंकि बाद में आप ही को पछताना पड़ सकता है। 

 


1. हमेशा दूसरों पर निर्भर


अगर आप ऐसी लड़की को डेट करने जा रहे जो हर छोटी चीज के लिए दूसरों पर निर्भर रहती है तो यह आपके लिए परफैक्ट लाइफपार्टनर नहीं हो सकती है क्योंकि लड़की के इसी नेचर की वजह से आपको आगेचलकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 


2. किसी की न सुनने वाली


अगर आप ऐसी लड़की को डेट करने जा रहे जो अपने आगे किसी की नहीं सुनती और अपने मन की करती है तो भी आपको पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि जिस रिलेशनशिप में सिर्फ एक व्यक्ति ही सब कुछ तैय करे, वह रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाता। 


3. बात-बात पर शिकायतें करना
जिन को नेचर ऐसा होता है तो भी उसे डेट करने से बचे। अगर आपकी पार्टनर आपके अंदर कोई न कोई कमी या गलती निकालती रहती है तो इससे आपका खुद का आत्मविश्वास कम हो सकता। 


4. बात-बात पर चिढ़ाने वाली
कुछ लड़कियों को दूसरों को चिढ़ाने का खूब मजा आता है। शुरूआत में तो उनका ऐसा नेचर अच्छा लगता है लेकिन बाद में उनकी यही आदत चुभने लगती। इसलिए बेहतर है कि पहले ही इस तरह के नेचर वाली लड़की से दूर रहे। 


5. जुनूनी लड़कियां

कुछ लड़कियां का नेचर ज्यादा जुनूनी होता हैं और अपने ब्वॉयफ्रैंड को लेकर बहुत पोसेसिव रहती हैं। कुछ समय बाद फोन और मैसेज करती रहती हैं। ऐसी लड़कियों को डेट करने से पहले भी दस बार सोच ले। 

Punjab Kesari