नाखूनों पर दिखे ये निशान तो समझिए बदलने वाली है आपकी तकदीर!

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:50 PM (IST)

नारी डेस्क : क्या आपने कभी अपने हाथों और नाखूनों को ध्यान से देखा है? भारतीय परंपरा में सामुद्रिक शास्त्र को शरीर-पठन की एक महत्वपूर्ण विधा माना गया है, जिसमें हाथों, उंगलियों और नाखूनों के संकेतों से व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भाग्य का आकलन किया जाता है। मान्यता है कि उंगलियों की लंबाई, बनावट और नाखूनों पर दिखने वाले छोटे-छोटे निशान जीवन में आने वाले अवसरों और चुनौतियों के संकेत दे सकते हैं। इस विषय पर जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा।

तर्जनी और मध्यमा: नेतृत्व और जिम्मेदारी के संकेत

तर्जनी (Index Finger) अगर मध्यमा के बराबर या उससे लंबी हो, तो व्यक्ति नेतृत्वप्रिय और महत्वाकांक्षी माना जाता है।
छोटी तर्जनी शांत स्वभाव का संकेत देती है, लेकिन ऐसे लोग जिम्मेदारी लेने में झिझक सकते हैं।
मध्यमा (Middle Finger) लंबी हो तो व्यक्ति गंभीर, अनुशासित और विचारशील माना जाता है।
छोटी मध्यमा जल्दबाजी और अस्थिरता की ओर इशारा करती है।

PunjabKesari

उंगलियां और ग्रहों का संबंध

परंपरागत मान्यताओं के अनुसार हर उंगली का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है।
तर्जनी: गुरु (ज्ञान, महत्वाकांक्षा)
मध्यमा: शनि (अनुशासन, जिम्मेदारी)
अनामिका: सूर्य (यश, प्रसिद्धि)
कनिष्ठा: बुध (बुद्धि, संवाद)

यें भी पढ़ें : अलसी खाने से कौन-सी बीमारियां ठीक होती हैं?

अनामिका और कनिष्ठा: कला, प्रसिद्धि और बुद्धि

अनामिका (Ring Finger) लंबी हो तो व्यक्ति रचनात्मक, कला या लेखन में रुचि रखने वाला माना जाता है। बहुत लंबी अनामिका धन और प्रतिष्ठा की चाह दर्शाती है।
कनिष्ठा (Little Finger) लंबी हो तो संवाद क्षमता और चतुराई का संकेत मानी जाती है। छोटी कनिष्ठा आत्मविश्वास की कमी और कामकाज में बाधाओं से जोड़ी जाती है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

नाखूनों पर सफेद और काले दाग क्या बताते हैं?

सामुद्रिक शास्त्र में नाखूनों पर दिखने वाले दाग भी संकेत माने जाते हैं
तर्जनी पर सफेद दाग: सम्मान या उपलब्धि
तर्जनी पर काला दाग: पहचान में रुकावट
मध्यमा पर सफेद दाग: यात्रा या नया अवसर
मध्यमा पर काला दाग: चिंता या भय
अनामिका पर सफेद दाग: सामाजिक सम्मान
कनिष्ठा पर सफेद दाग: विश्वास और लाभ
काले दाग: कामकाज में हानि या आलोचना।

PunjabKesari

अंगूठा और निजी जीवन

अंगूठा इच्छा-शक्ति और संबंधों का प्रतीक माना जाता है।
अंगूठे के नाखून पर सफेद दाग प्रेम और भावनात्मक संतोष का संकेत है।
काला निशान रिश्तों या करियर में चुनौतियों की ओर इशारा कर सकता है।

नोट: विशेषज्ञों का कहना है कि नाखूनों पर दिखने वाले दाग स्वास्थ्य, पोषण या मिनरल की कमी के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए इन्हें केवल भाग्य से जोड़कर देखना सही नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static