Interior Ideas: ब्लैक एंड व्हाइट कैबिनेट से करें किचन का मेकओवर

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 02:04 PM (IST)

घर के किचन को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, क्योंकि महिलाएं दिन का ज्यादातर समय यहीं बिताती हैं।  इसलिए घर में किचन के निर्माण  के दौरान वह हर छोटी से बड़ी बातों का ध्यान रखती हैं। कई बार इंटीरियर ऐसा हो जाता है कि किचन की खूबसूरती ही खत्म हो जाती है, ऐसे में वहां काम करने का भी मन नहीं करता है। 


इसीलिए जरूरी है कि हम अपने घर के किचन का इंटीरियर कुछ इस तरह का रखें कि यह खूबसूरत दिखने के साथ ही स्पेसियस भी हो। आज हम आपको ब्लैक एंड व्हाइट कैबिनेट्स की कुछ तस्वीरे दिखाने जा रहे हैं, जो आपके किचन की खूबसूरती पर चार चांद लगा सकते हैं। 


 कैबिनेट्स अच्छें हाेंगे तो महिलाओं का मूड भी अच्छा रहेगा और वह खाना बनाते समय खुश रहेंगी। सफेद रंग की खास बात यह है कि ये किचन में रोशनी को बढ़ाता है। ब्लैक एंड व्हाइट कलर का कॉम्बीनेशन देखने में काफी अट्रेक्टिव लगता है। 


यदि आप किचन में ब्राइट कलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सफेद के साथ ब्लू कलर भी चूज कर सकती हैं। यह दोनों रंग  किचन को एक रॉयल लुक देंगे। इससे किचन साफ और नया दिखेगा। 


कैबिनेट के दराज पूरी तरह से काले होने पर  चीजें ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैबिनेट दराज के केवल बाहरी हिस्से को काला करें। अंदरूनी डिजाइन और रंग सफेद रखें इससे समान ढूंढने में आसानी रहेगी। 


 किचन को ड्रेसिंग रूम की तरह फैशनेबल बनाना है तो  एक तरफ सफेद रंग के दरवाजे और दूसरी तरफ काले रंग के दरवाजे बनवा सकते हैं। यकीन मानिए लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे। अपने कैबिनेट और किचन को रिच लुक देने के लिए कलर ऑफ व्हाइट, आइवरी, क्रीम या ग्रे जैसे कलर ही चूज करें। इससे किचन खुला दिखने के साथ ही रिफ्लेक्ट भी करता है और खूबसूरत दिखता है। 


यदि आप किचन में एक से ज्यादा कलर चाहती हैं तो बेहतर तो एक ही कलर पैलेट के डिफरेंट शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो न्यूट्रल बैकड्राप के साथ ब्राइट कलर को छोटे-छोटे टुकड़ों में दिखा सकती हैं, जैसे अप्लायन्स या कैबिनेट हैंडल के जरिए। 

किचन में सामान रखने की जगह बढ़ाने के लिए आप सिंक के ऊपर कुछ स्टोरेज बास्केट या शेल्फ लगवा सकती हैं। ये किचन को ऑर्गेनाइज्ड लुक देने के साथ ही खूबसूरत भी बनाते हैं। बस रंग का ध्यान जरूर रखें। 

 किचन में सीलिंग तक कबीनेट बनवाए जा सकते हैं, जहां एक्स्ट्रा चीजें आसानी से स्टोर की जा सकती है। इस तरह से किचन को हाइट भी मिलती है और यह बड़ा दिखता है।

किचन के इंटीरियर से आपका पूरे घर पर असर पड़ता है। किचन खूबसूरत और स्पेसियस रहता है, तो खाना बनाने में मन भी लगता है। 

Content Writer

vasudha