इस तरह करवाएं हेयर कलर, पर्सनैलिटी में आएगा और भी निखार

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 12:44 PM (IST)

आज के समय में हेयर कलर करवाना स्टाइल का अहम हिस्सा बन गया है। खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए हर कोई बालों को ट्रैंडी तरीके से कलर करवा रहे हैं। अगर बात पहले के जमाने की करें तो उस समय बालों का कलर सिर्फ काला ही होता था, लेकिन आजकल लोग अपनी मर्जी और लुक के हिसाब से कोई भी इनको कलर करवा रहें हैं।  बालों को रंग करने से पहले सब के मन में बस यही कंफ्यूजन रहती है कि कौन सा रंग उनको परफेक्ट लुक देगा।  अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको हेयर कलर से संबंधित एेसे टिप्स देंगे जो सही रंग चुनने में मदद करेंगे।

 

एेसे करवाएं स्किन के हिसाब से हेयर कलर-

1. कुछ लोगों की स्किन हल्की पीली होती है। उनको डार्क हेयर कलर करवाना चाहिए। कभी भी लाइट रंग का इस्तेमाल न करें। 

 

2. जिन लोगों की स्किन गुलाबी होती है उनको लाल, सुनहरे रंग नहीं करवाने चाहिए। इस तरह के रंग करवाने से पर्सनैलिटी खराब हो जाती है। इन व्यक्तियों को ऐश टोन हेयर कलर करवाना चाहिए। 
 

3. गोरी त्वचा वालों पर हर तरह का हेयर कलर अच्छा लगता है। हर तरह के रंग आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देगें। 

4. पीली स्किन वालों को काला या डार्क काले रंग का इस्तेमाल बिल्कुल नही करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा का पीलापन और बढ़ जाता है। 

 

कपड़ों के अनुसार एेसे करें हेयर कलर-

- जिन लोगों को लाल, नारंगी, सुनहरे पीले और ऑलिव ग्रीन कलर के कपड़े पसंद होते हैं। वह अपने हेयर को गोल्डन ब्लांड, गोल्डन ब्राउन, स्ट्राबेरी ब्लांड रंग वाले हेयर कलर करवा सकते हैं।

- ब्लूईश रेड, रॉयल ब्लू, ब्लैक व पाइन ग्रीन रंग के कपड़ो को ज्यादा पहनने वाले लोग  बालों को प्लैटिनम, एश ब्लांड, एश ब्राउन, बर्गंडी व जेट कलर करवाना चाहिए।

- जिन लोगों को लाल, बैगनी रंग ज्यादा पसंद हैं उनको बालों पर सैंडी ब्लांड, बीज ब्लांड व चॉकलेट ब्राउन कलर करवाना चाहिए।


आंखों के अनुसार हेयर कलर
नीली या ग्रे आंख वालों को बालों पर गोल्ड या ऐश रंग करवाने से परफैक्ट लुक मिलती है। जिनकी आंखों का रंग भूरा, हरा या हेजल हो उन पर लाल और सुनहरा कलर अच्छा लगता है। 
 
 

Punjab Kesari